एक्सप्लोरर

विजय दिवस के 20 साल: शहीद योगेंद्र पाल सिंह की वीरता की कहानी, परिजनों की जुबानी

जालौन के चिल्ली गांव के योगेंद्र पाल कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। योगेंद्र ईएमई 631 रेजिमेंट में वर्ष 1996 में भर्ती हुए थे।

जालौन, एबीपी गंगा। कारगिल युद्ध को भले ही बीस साल हो चुके हों, लेकिन युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिवार आज भी उन्हें भुला नहीं सके हैं। शहीद योगेंद्र पाल सिंह को आज भी याद कर उनके परिवारवाले भावुक हो जाते हैं। जालौन के डकोर ब्लॉक के गांव चिल्ली के रहने वाले योगेंद्र ईएमई 631 रेजिमेंट में वर्ष 1996 में भर्ती हुए थे। जिसके बाद वो साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध मे दुश्मनों से लोहा लेते हुए वह शहीद हो गए थे।

योगेंद्र पाल के पिता वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि उनके बेटे में सेना में जाने का जज्बा शुरू से ही था। वह हमेशा कहा करते थे कि सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। जिसके बाद वो सेना में भर्ती हुए। योगेंद्र के शहीद होने की खबर वाली बात पर वो बताते हैं, 'जब उनके शहीद होने की खबर पहुंची मैं खेत पर था। जब गांव पहुंचा तो लोगों का हुजूम देखकर समझ गया था और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।' अपने पुत्र की शहादत के बावजूद भी वह अभी भी अपने पुत्रों व नातियों को सेना में भेजना चाहते हैं।

योगेंद्र की मां रानी देवी का कहना है कि उनका पुत्र पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अव्वल था। वह शील्ड व मेडल जीतकर लाते थे। जिन्हें आसपास के गांवों से खेलने के चिट्ठी द्वारा बुलावा आता था। सेना में वह अपने पहले ही प्रयास में सफल हो गए थे।

योगेंद्र की पत्नी भूरी ने बताया, 'जब वह सेना में भर्ती हुए थे तो घर मे खुशियों का माहौल था। जिसके एक साल बाद ही वह पिता बन गए थे। अपने बेटे और छोटे भाइयो के भविष्य को लेकर भी वह बातचीत करते थे।' भूरी आगे बताती हैं कि कारगिल युद्ध दौरान फोन इतने नहीं थे, तब सिर्फ चिट्ठी आती थी। चिट्ठी में वह उन्हें सांत्वना देने के लिए कारगिल युद्ध मे शामिल न होने की बात लिखते थे। जबकि वह कारगिल युद्ध मे सेना की तरफ से मोर्चा संभाले रहते थे। जिसमे वह शहीद हो गए।

अपने पिता की तरह योगेंद्र के बेटे भी सेना में भर्ती होना चाहते हैं। उनके बेटे ने बताया कि अगर मौका मिला तो वो भी सेना में जाएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget