एक्सप्लोरर

'इन्हें जितना मिटा दिया जाए उतना अच्छा' नागपुर हिंसा और औरंगजेब विवाद पर बोले स्वामी रामदेव

Haridwar News: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब के नाम पर हो रही हिंसा पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि गुलामियों की निशानियां कोई संजोकर नहीं रखता है.

Ramdev On Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब के नाम पर हो रही हिंसा पर योग गुरु स्वामी रामदेव का बयान भी सामने आया है. रामदेव का कहना है कि गुलामियों की निशानियां कोई संजोकर नहीं रखता, इन्हें जितना मिटा दिया जाए उतना अच्छा है. हालांकि रामदेव ने कहा कि इसके लिए हिंसा का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए.

हरिद्वार के हर की पैड़ी पर एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान रामदेव ने नागपुर हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि औरंगजेब और दूसरे क्रूर मुगल शासक भारत के आदर्श नहीं हो सकते. गुलामियों की निशानियां अहिंसक ढंग से मिट जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप और भगत सिंह देश के आदर्श हैं.

भारत संस्कृति कृषि और ऋषि प्रधान- रामदेव
किसानों को बॉर्डर से हटाने वाले मामले पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा भारत की संस्कृति ऋषि और कृषि प्रधान संस्कृति है. जो देश की ऋषि संस्कृति सनातन गौरव के साथ-साथ हमारे जो कृषि परंपरा के संवाहक देश के किसान हैं उनके भी जो समस्याएं हैं उनका उचित समाधान होना ही चाहिए.

योगगुरु स्वामी रामदेव पतंजलि विश्वविद्यालय में चल रहे शास्त्रोंत्सव के दौरान आज हरिद्वार में नया रिकॉर्ड बनाया है. देश के कई संस्कृत विश्वविद्यालयों से पहुंचे विद्वानों और छात्रों ने हरकी पैड़ी पर शास्त्रों का पाठ किया. हर की पैड़ी के मालवीय दीप पर 1 हज़ार से ज्यादा छात्र छात्राओं और संस्कृत के विद्वानों ने वेदों का उद्घोष किया. देर शाम हुए कार्यक्रम के आयोजन के बाद स्वामी रामदेव आचार्य बालकृष्ण और सभी संस्कृत के छात्र गंगा आरती में भी शामिल हुए.

मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि इन सभी विद्वान और विदुषियों ने आज शास्त्रों के उद्घोष के साथ सनातन धर्म को जीवन में आत्मसात करने का प्रण लिया है. साथ ही सनातन धर्म पर टीका टिप्पणी करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी एकजुटता का संदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भौतिकवादी सत्ताएं समाप्त होंगी और अध्यात्मवाद की सत्ताएं स्थापित होगी. इस दौरान स्वामी रामदेव एक अलग ही रूप में नजर आए कार्यक्रम के बाद उन्होंने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और माँ गंगा में तैरते हुए भी नजर आए वहीं विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर होने वाली मां गंगा की आरती में भी भाग लिया.

ये भी पढ़ें: औरंगजेब विवाद के बीच छावा फिल्म को बैन करने की उठी मांग, मौलाना रजवी ने अमित शाह को लिखा पत्र

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget