एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी- भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध, जनजीवन प्रभावित

Yellow Alert in Uttarakhand IMD: देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अनुमान है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. भूस्खलन और मलबे के कारण कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त की आपदा के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन बारिश के कारण इसमें बाधा आ सकती है. प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, हालांकि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे.

आपदा प्रबन्धन ने जारी किया अलर्ट

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने को कहा गया है. स्थानीय लोगों से नदी-नालों से दूरी बनाए रखने और गैर-जरूरी पहाड़ी यात्रा से बचने की अपील की गई है. गंगोत्री हाईवे पर धरासू, नालूपानी और डबरानी जैसे क्षेत्रों में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं.

मौसम लगातार बिगड़ रहा

बीते एक महीने से उत्तराखंड में मौसम के खतरनाक रुख से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. चारधाम यात्रा को लगातार रोका जा रहा है. जबकि उत्तरकाशी में पांच अगस्त को भीषण तबाही देखने को मिली थी. बारिश के चलते ज्यादातर स्कूल-कॉलेज लगातार बंद ही हैं. धराली में अभी सैकड़ों टन मलबा हटाना राहत टीम को काफी मुश्किल पड़ रहा है, लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है. जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं लोगों की उम्मीदें भी कम हो चलीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget