एक्सप्लोरर

Yamuna River Water level: दिल्ली के बाद यूपी में कोहराम मचाएगी यमुना, मथुरा समेत इन जगहों पर जलस्तर खतरे के निशान के पार

UP Flood Situation: हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से यूपी के कई जिलों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. मथुरा, आगरा में यमुना का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है.

Yamuna Flood: पहाड़ों पर हो रही है भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. दिल्ली के बाद अब यूपी में भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से यूपी के गौतमबुद्ध नगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा जैसे जनपदों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है तो वहीं कई निचले इलाकों में पानी घुस गया है. जिससे लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के सेक्टर-125, सेक्टर 135, सेक्टर 90 की कई जगहों पर पानी भरा हुआ है. यमुना नदी का पानी यहां के घरों और खेतों में भर गया है, जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर लोग फंसे हुए तो हैं तो वहीं प्रशासन की ओर से लगातार इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही है. ऐसा ही हाल शामली, अलीगढ़ जैसे जनपदों में भी है. 

खतरे के निशान के करीब जलस्तर
मथुरा में भी यमुना का जलस्तर लगातार खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है. आज सुबह 06:00 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 165.80 मीटर तक पहुंच गया जो यमुना में खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर दूर है. यहां यमुना में खतरे का निशान 166 मीटर पर है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से मथुरा में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. यमुना के आसपास निचले इलाकों में अभी से पानी भरना शुरू हो गया है. जिससे लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. 

निचले इलाकों में भरा पानी
आगरा में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों पानी भरना शुरू हो गया है, जिससे लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन इलाकों में बाढ़ राहत कैंप लगाए हैं. इसके साथ ही लोगों को सतर्क किया जा रहा है और जहां बाढ़ का खतरा है वहां से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है.

यूपी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. शुक्रवार को सीएम योगी ने सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और निरीक्षण करने के बाद राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया. सीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत पर अखिलेश यादव बोले- 'नहीं रखा गया कोई ख्याल', शेयर किया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
गोरखपुर: 'जीत जीत होती है, चाहे एक वोट से हो', 307 मतों से MLC बने ध्रुव त्रिपाठी बोले
गोरखपुर: 'जीत जीत होती है, चाहे एक वोट से हो', 307 मतों से MLC बने ध्रुव त्रिपाठी बोले

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget