एक्सप्लोरर

प्रयागराजः बीच सड़क दरोगा की महिला सब इंस्पेक्टर से तकरार सोशल मीडिया पर हुई वायरल, एडीजी ने दिए जांच के आदेश

इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रयागराज में तैनात दो पुलिस अफसरों की बहस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो अफसरोंं को आपस में बहस करते देखा जा सकता है. इस मामले में अब प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश ने जांच बिठा दी है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में पुलिस महकमे के दो अफसरों के बीच सड़क पर सरेआम हो रही तकरार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक सब इंस्पेक्टर अपने से सीनियर महिला इंस्पेक्टर को सरेआम चीखते-चिल्लाते व बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश ने इस मामले में जांच बिठा दी है. उन्होंने दरोगा के रवैये को सर्विस रूल के खिलाफ मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं.

फ्लैट को लेकर हुआ विवाद

यह मामला प्रयागराज के पॉश इलाके सिविल लाइंस की अग्निपथ कालोनी का है. दरअसल महिला थाने की इन्स्पेक्टर दीपा सिंह अग्निपथ कालोनी के एक फ़्लैट में किराए पर रहती हैं. यह फ़्लैट इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी की रिटायर्ड महिला प्रोफ़ेसर डा० मंजुला जायसवाल का है. फ़्लैट खाली कराने को लेकर डा० मंजुला और इंस्पेक्टर दीपा सिंह में कई बार विवाद हो चुका है.

वीडियो वायरल हुआ

यहां दो दिन पहले भी कुछ विवाद हुआ तो वहां इलाके के चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार दिनकर भी पहुंच गए. उन्होंने इंस्पेक्टर को गलत ठहराते हुए उनसे विवाद किया. दोनों अफसरों के खिलाफ काफी देर तक सड़क पर ही तू-तू, मैं-मैं होती रही. इस दौरान किसी ने इनके बीच चल रही तकरार का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वायरल वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि पुलिस के दोनों अफसर एक दूसरे को सरेआम देख लेने की धमकी देते रहे. यह वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का सबब बना हुआ है. एडीजी प्रेम प्रकाश ने इस मामले की जांच प्रयागराज के एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को सौंपी है. आरोपी दरोगा विनोद दिनकर का एक ऑडियो पहले भी चर्चा में रहा है.

ये भी पढ़ें.

इटावा में चोरी के वाहनों का पंजीकरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, RTO के पांच कर्मी सस्पेंड

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget