एक्सप्लोरर

विश्व पर्यावरण दिवस पर फिरोजाबाद में लगाए गए 500 पौधे, वन विभाग की तरफ से हुआ कार्यक्रम

UP News: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फिरोजाबाद में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया. वन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में 500 पौध लगाए गए.

World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में वन विभाग की तरफ से अमृत हरित सरोवर के किनारे 500 पौधे लगाए गए. इसके अलावा जनपद में अलग-अलग जगह पर बड़ी तादाद में पौधों का रोपण किया गया. जिला मुख्यालय स्थित अमृत हरित सरोवर के चारों ओर वन विभाग की तरफ से बरगद, नीम, पीपल, अमरूद, जामुन जैसे छायादार पौधे लगाए गए.  

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिले के अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर वन विभाग ने जनपद  को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया. जिला मुख्यालय स्थित अमृत हरित सरोवर में पौधारोपण के लिए बड़ी तादाद में ग्रामीण ग्राम प्रधान व मनरेगा श्रमिकों के साथ-साथ समाजसेवी भी पहुंचे और पौधारोपण किया.

ग्राम पंचायत ने ली पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी
वन विभाग के एसडीओ रविंद्र सिंह भदोरिया के मुताबिक हरीश सरोवर जिला मुख्यालय ग्राम पंचायत दौकेली का भाग है इसलिए इस हरित सरोवर पर लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के प्रधान ने ली है. यहां लगाए गए पौधों का संरक्षण ग्राम पंचायत और मनरेगा विभाग द्वारा किया जाएगा.

वन विभाग के डीएफओ विकास कुमार नायक ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के साथ-साथ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है. उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने के उनके संकल्प वन विभाग पूरा कर रहा है जिससे कि पर्यावरण का संरक्षण हो सके. आज वृक्षारोपण के दौरान 500 पौधे हरित सरोवर जिला मुख्यालय पर लगाए गए हैं. इसके साथ ही प्रमुख सचिव पशुपालन द्वारा गौशाला में भी पौधारोपण किया गया है. इसके अतिरिक्त जनपद की सभी रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधे रोपित किए गए हैं.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने लिया प्रेमानंद जी का आशीर्वाद, बताया- राजनीति में आगे बढ़ने का मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget