एक्सप्लोरर

पहाड़ में हुये विस्फोट की चपेट में आया खनन मजदूर, हुई मौत, चल रहा था अवैध खनन

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक पहाड़ के विस्फोट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जिस वक्त ये विस्फोट हुआ उस दौरान कई मजदूर काम कर रहे थे।

महोबा, एबीपी गंगा। महोबा जिले की ग्रेनाइड पत्थर मंडी कबरई में अचानक पहाड़ में विस्फोट होने से एक मजदूर की पत्थरों में दबकर मौत हो गई जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के दूल्हा पहाड़ का है, जहां आज पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए पत्थरों में होल कर उसमें बारूद भर दी गई लेकिन दोपहर अचानक आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से ब्लास्ट हो गया और पहाड़ में काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई जबकि कई मजदूर घायल हो गये। इस हादसे में कई मजदूरों के पत्थरों के नीचे दबे होने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया ।

हादसे के बाद से ही पहाड़ संचालक मौके से फरार हो गए जैसे उन्हें मजदूरों से कोई सरोकार ही नहीं। पत्थर मंडी में यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां आए दिन मजदूर काल के गाल में समाते हैं लेकिन खनन माफिया चंद रुपये देकर मामले को दबा देते हैं। इस पहाड़ का खनन पट्टा 2016 में ही समाप्त किया जा चुका है। पहाड़ पर पत्थर को तोड़ने के लिए सैकड़ों मजदूर दो वक्त की रोटी के लिए रात दिन काम करते हैं। अचानक पहाड़ पर काम कर रहे 27 वर्षीय भुनेस, शिवराम, देवी यादव और राजू अवैध रूप से संचालित पहाड़ पर ब्लास्टिंग का काम करते थे। आज ब्लास्टिंग के लिए सभी तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक आकाशीय बिजली गिरी और पूरे पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए बिछाया गया विस्फोट ब्लास्ट हो गया और सभी मजदूर पत्थरों में दब गए। आनन-फानन में पहाड़ के आसपास के लोगों ने दबे हुए मजदूरों को निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जिसमें से भुनेस बुरी तरह पत्थरों में दबा हुआ था। जिसको पुलिस के पहुंचने के बाद घंटो की बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। भुनेस के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया तो वही पूरे मामले में अवैध पहाड़ संचालक सामने नहीं आया। लोगों की माने तो पहाड़ पर तीन साल से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है।

यहां पर काम कर रहे एक मजदूर का कहना है कि पहाड़ पर काम कर रहे मजदूर बताते हैं कि पहाड़ पर काम करते वक्त ब्लास्टिंग हो गई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए यह कमलेश के नाम से पहाड़ का पट्टा है।

दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग होने से भुवनेश की मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ जटाशंकर राव ने बताया कि पहाड़ नंबर एक में एक मजदूर की मौत हो गई यह विस्फोट से मरा या कैसे मौत हुई यह जांच का विषय है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलनेपर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो लोग घायल बताये जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पूरे मामले में खनन विभाग और आला प्रशासन कुछ भी बोलने से बचते नजर आये। कहीं न कहीं अगर देखा जाये तो अवैध रूप से संचालित पहाड़ पर जिला प्रशासन मेहरबान था तभी खनन माफिया बीते तीन साल से बेखौफ मनकों को ताक पर रखकर अवैध खनन करने में लगा हुआ था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget