एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: महिलाओं ने सिलेंडर नहीं मिलने पर जाम किया अल्मोड़ा-बागेश्वर हाइवे, जानें- क्या है पूरा मामला?

Almora News: अल्मोड़ा में को सुबह से ही महिलाएं खाली गैस सिलेंडर को लेकर तय स्थान पर पहुंच गई. 12 बजे तक उन्होंने इंतजार भी किया, लेकिन गैस का वाहन नहीं आया.

Almora news: अल्मोड़ा जिले में गैस वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है. इससे उपभोक्ता परेशान हो गए हैं. आज महिला दिवस मनाया जा रहा है. महिलाओं के नाम पर बड़े-बड़े वादे हो रहे हैं और गोष्ठीया हो रही है. वहीं, बागेश्वर की मातृशक्ति गैस को लेकर आंदोलित है. इतना ही नहीं किचन चलाने के लिए उन्हें खाली सिलेंडर के साथ सड़क भी जाम करनी पड़ी. बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया और विभाग ने गैस बांटा. इसके बाद महिलाएं शांत हुईं.

जिला मुख्यालय से लगे मजियाखेत के लोगों को दो सप्ताह से रसोई गैस नहीं मिल पा रही है. यहां के लिए हर मंगलवार का दिन तय किया गया है. इस मंगलवार को सुबह से ही महिलाएं खाली गैस सिलेंडर को लेकर तय स्थान पर पहुंच गई. 12 बजे तक उन्होंने इंतजार भी किया, लेकिन गैस का वाहन नहीं आया. उन्हें सूचना मिली की आज गैस नहीं आ रही है. इससे उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन कर ताकुला मार्ग जाम कर दिया. इससे वाहनों के पहिये जाम हो गए.

महिलाओं ने कही ये बड़ी बात

सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने आंदोलित महिलाओं से मार्ग खोलने की अपील की. महिलाओं का कहना है कि होली पर्व नजदीक है. गैस नहीं मिलने से पर्व फीका होने का खतरा मंडराने लगा है. उन्हें पुलिस ने किसी तरह मनवाया और जाम खोला. बाद में एजेंसी से गैस का वाहन भी आ गया. गैस वितरण के बाद महिलाएं शांत हुई. वहीं, गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रकाश पंत ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं हो रही है. अभी एक हजार सिलेंडरों का बैकलॉक है. जल्द वितरण व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी. मजियाखेत की महिलाओं को गैस सिलेंडर दे दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

Prayagraj Exit Poll: पत्रकारों के एग्जिट पोल में BJP की बल्ले-बल्ले, क्या सपा दे पाएगी टक्कर?

UP Uttarakhand Exit Poll:फिरोजाबाद की 5 सीटों पर SP या BJP किसे मिलेगी कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
UP MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget