एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में देवोत्थान एकादशी पर महिलाओं ने की पंचकोसी परिक्रमा, CM योगी को लेकर कही ये बड़ी बात

Ayodhya News: अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा देवोत्थान एकादशी पर 9:00 बजे के शुभ मुहूर्त पर उठाई गई है और श्रद्धालु राम जन्मभूमि के परिधि 5 कोस की परिक्रमा कर रहे हैं.

Ayodhya News: अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा देवोत्थान एकादशी पर 9 बजे के शुभ मुहूर्त पर उठाई गई है और श्रद्धालु राम जन्मभूमि के परिधि 5 कोस की परिक्रमा कर रहे हैं. लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान रामलला के जन्म स्थान के 5 कोस की परिक्रमा भगवान राम के जयकारों के साथ कर रहे हैं. श्रद्धालुओं में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण का भी उत्साह है, जिसकी वजह से इस वर्ष करोना काल से छूट मिलने पर श्रद्धालुओं की बड़ी आमद अयोध्या में हुई है. 14 कोसी परिक्रमा लगभग साढ़े उन्नीस लाख श्रद्धालुओं ने की. ऐसे में 5 कोस की परिक्रमा में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने के लिहाज से जिला प्रशासन ने परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के चलने के व्यापक इंतजाम किए हैं. सड़कों पर बालू डाली गई है. प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था है. सड़क के दोनों तरफ बैरीकेटिंग की गई है. साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को भी प्रशासन ने ध्यान में रखा है. इतना ही नहीं तमाम समाजसेवी और स्वयंसेवी संगठनों ने परिक्रमा पथ पर व्यवस्था की है.
 
जिला प्रशासन मेले को लेकर मुस्तैद है और परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले मुख्य मार्गों पर बैरिकेड लगाकर के थोड़ी थोड़ी देर में आवागमन सुचारू रूप से किया जा रहा है. साथ ही रामनगरी आने और जाने वाले मार्ग पर डायवर्जन भी किया गया है. बड़ी संख्या में सुरक्षा के इंतजाम हैं. पुलिस के सभी दस्ते सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है. श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जयकारों के साथ परिक्रमा पथ पर बढे और राम नगरी के सांस्कृतिक सीमा की परिक्रमा शुरू की. लेकिन श्रद्धालुओं के मन में रामलला के भव्य मंदिर का उत्साह भी है और श्रद्धालु मोदी और योगी का धन्यवाद देते हुए यह प्रार्थना भी कर रहे हैं कि अगली बार भी योगी और मोदी की सरकार बने. अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि राम लला का भव्य मंदिर निर्माण को वह देख रहे हैं. श्रद्धालुओं का मानना है कि हमसे ज्यादा सौभाग्यशाली कोई नहीं है. श्रद्धालुओं का मानना है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में परिक्रमा की व्यवस्थाएं बहुत ही सुद्रण है. संपूर्ण परिक्रमा पथ राम मय हुआ है. श्रद्धालुओं का कहना है कि पूर्व में परिक्रमा में आने से पहले सोचना पड़ता था लेकिन इस वर्ष जो व्यवस्थाएं हैं, वह बहुत ही अच्छी हैं. 
 
परिक्रमा कर रही महिला श्रद्धालुओं ने कही ये बड़ी बात 
 
परिक्रमा पथ पर परिक्रमा कर रही महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या में परिक्रमा कर बेहद खुशी मिल रही है. पिछले वर्षों से इस बार की व्यवस्था बहुत ही अच्छी हैं. साथ ही मोदी और योगी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह मेरी प्रार्थना है ईश्वर से कि उनकी आयु लंबी हो. भारत को ऐसे ही संत की आवश्यकता है. वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस भी मुस्तैद है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा सुबह से चालू हो चुकी है और पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संपूर्ण परिक्रमा मार्ग पर पीएसी पुलिस बल इंटेलिजेंस एटीएस और पुलिस की तमाम विग लगाई गई है. परिक्रमा पथ पर डायवर्जन किया गया है. सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है. यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हों. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखा जा रहा है. बता दें कि पंचकोसी को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा. 14 कोस में बड़ी संख्या में साढ़े उन्नीस लाख लोगों ने परिक्रमा किया था और कुछ ऐसा ही अनुमान पंचकोसी को लेकर भी है. ऐसे में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 
 
ये भी पढ़ें :-
 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget