एक्सप्लोरर

मकान विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, बेटियों पर भी किया हमला

इटावा में मकान विवाद के चलते एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। विवाद में महिला की दो बेटियां भी घायल हुई हैं।

इटावा, एबीपी गंगा। इटावा में मकान विवाद के चलते महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं, बदमाशों ने महिला की दो बेटियों पर भी हमला किया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गई है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) रामयश सिंह ने रविवार को बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्र के होरी टोला छिपैटी मोहल्ले में शनिवार को कुछ लोगों ने घर में घुस कर आशा शुक्ला (54) की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसकी बेटियों नीतू और राखी को घायल कर दिया। आशा के बेटे गौरव ने बताया कि घर के सामने वाले मकान के आधे हिस्से पर उसके परिवार का मालिकाना हक है, मगर पड़ोस में रहने वाला बसंत शुक्ला और शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला उस पर कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर वे आए दिन झगड़ा करते थे।

गौरव ने बताया कि शुक्रवार शाम को कुछ लोगों ने 20 हजार रुपये लेकर मकान खाली करने को कहा, यहीं नहीं उन्होंने मकान खाली ना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आखिरकार उन्होंने मां को मार डाला। गौरव ने आगे बताया कि पुलिस को वारदात के बाद लिखित तहरीर भी दी गई, लेकिन आरोपियों के सत्तापक्ष से जुड़े होने की वजह से पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट न लिखकर तहरीर बदलने का दबाव बनाया। मजबूर होकर परिजन ने स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली के निकट शाम को शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने देर शाम बसंत शुक्ला, उसके पुत्र राहुल, राजुल तथा पुनीत शुक्ला एवं शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget