एक्सप्लोरर

'ससुर से गुजारा भत्ता ले सकती है विधवा बहू लेकिन कुछ शर्तें जरूरी', इलाहाबाद HC की टिप्पणी

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पति की मृत्यु के बाद विधवा महिला ससुर से गुजारा भत्ता मांग सकती है. कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार कानून के तहत कुछ शर्तों के साथ लागू होता है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि पति की मृत्यु के बाद भी एक महिला अपने ससुर से गुजारा भत्ता मांग सकती है. कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार कानून में पहले से मौजूद है और कुछ शर्तों के तहत विधवा बहू इसे लागू कर सकती है. न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की पीठ ने हाल ही में दिए गए निर्णय में कहा, "यह सुस्थापित नियम है कि पति पर पत्नी के भरण पोषण का दायित्व होता है.” अदालत ने कहा, “यह स्थिति उन परिस्थितियों से उपजी है जहां पति-पत्नी अलग हो गए हों और पत्नी ने गुजारा भत्ता की मांग की हो.”

कोर्ट ने आगे कहा, “इसी तरह पत्नी का भरण पोषण करने का यह दायित्व, पति की मृत्यु के बाद भी लागू रहता है और कानून विधवा को अपने ससुर से भरण पोषण करने का दावा करने की अनुमति देता है.” अदालत ने अकुल रस्तोगी नाम के व्यक्ति की प्रथम अपील खारिज करते हुए यह टिप्पणी की. इस फैसले के साथ कोर्ट ने साफ कर दिया कि विधवा महिला के अधिकारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम के मुताबिक, विधवा बहू अपने ससुर से गुजारा भत्ता मांग सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें जरूरी हैं. कानून के अनुसार, महिला तभी यह दावा कर सकती है जब वह अपनी कमाई, अपनी संपत्ति, अपने माता-पिता या बच्चों की संपत्ति से अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ हो.

इन परिस्थितियों में नहीं मिलेगा भरण-पोषण

अगर ससुर के पास ऐसी सहदायिक या पैतृक संपत्ति ही नहीं है, जिससे वह भरण-पोषण दे सके, या ऐसी संपत्ति जिसमें बहू को पहले से हिस्सा नहीं मिला है, तो यह दायित्व लागू नहीं होगा.

कानून की धारा 21 (8) के तहत, विधवा महिला ससुर की संपत्ति से भरण-पोषण मांग सकती है, लेकिन शर्त यह है कि उसका पुनर्विवाह नहीं हुआ हो. इस फैसले को महिलाओं के अधिकारों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. इससे उन विधवा महिलाओं को राहत मिलेगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने जीवनयापन के लिए परिवार पर निर्भर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget