एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में लौटा मानसून, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, इन 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Today in UP: मौसम विभाग के मुताबिक 24 जुलाई से अगले कुछ दिनों 29 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर से बारिश देखने को मिलेगी. जिससे लोगों उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से जारी गर्मी और उमस के बीच मौसम ने अब एक बार फिर से करवट बदली है. एक हफ्ते गर्मी से परेशान लोगों को मौसम विभाग (IMD) ने अच्छी खबर दी है. सोमवार 24 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर से कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राज्य मं कुछ स्थानों पर आज बारिश होगी वहीं 25 जुलाई से एक बार फिर मानसून (Monsoon) के जोर पकड़ने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जुलाई से अगले कुछ दिनों 29 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर से बारिश देखने को मिलेगी. जिससे लोगों को चिपचिपाती और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम एक बार फिर से सुहाना हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक से दो दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री कमी आने की संभावना है वहीं न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. 

गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग ने अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, द्वरिया, एटा. फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद,  मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीर नगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. 

इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना

इसके साथ ही यूपी के बहराइच, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर और श्रावस्ती के आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं. इन इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ की बात करें आज दिन भर यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. धूप-छांव का सिलसिला बना रहेगा. कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. 

एक तरफ जहां बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ यूपी के 13 जनपदों के 385 गांव बाढ़ से जूझ रहे हैं. ऐसे में इन इलाकों में लोगों की मुसीबतें और बढ़ सकती है. प्रदेश में गंगा, यमुना समेत तमाम नदियां का जलस्तर बढ़ा हुआ है. 

ये भी पढ़ें- Prayagraj News: एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के खिलाफ एक और FIR, जेठानी ने लगाए गंभीर आरोप 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बाबर और बाबरी मस्जिद के समर्थक हैं उन्हें...', सपा पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
'जो बाबर और बाबरी मस्जिद के समर्थक हैं उन्हें...', सपा पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
राम मंदिर में अब आसानी से मिलेंगे दर्शन आरती पास, जानें फुलट डिटेल्स
राम मंदिर में अब आसानी से मिलेंगे दर्शन आरती पास, जानें फुलट डिटेल्स
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget