एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में बारिश और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज भी इन जिलों में बारिश के आसार, जानें- अपडेट

UP Weather Today: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यूपी के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला है. प्रदेश में आज मौसम बेहद सर्द हो गया है. ठंडी हवाएं चल रही हैं.

UP Weather Today: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम बदल गया है. सोमवार दोपहर तक जहां लोग गर्मी से परेशान दिख रहे थे तो वहीं शाम होते-होते मौसम ने ऐसी करवट ली कि सर्दी का एहसास होने लगा. ठंडी हवाओं से मौसम सर्द हो गया और तापमान में भी पांच डिग्री तक गिरावट देखी गई. प्रदेश में आज मंगलवार 17 अक्टूबर को भी कई इलाकों में एक या दो जगह बारिश की संभावना जताई गई है. 

पिछले चौबीस घंटों में लखनऊ, आगरा, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जिसकी वजह से मौसम ठंडा हो गया. कई जगहों में रातभर रिमझिम बारिश होती रही. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की संभावना बनी हुई है. 

तापमान में आई गिरावट
हालांकि मौसम में आए इस बदलाव का असर ज्यादा नहीं देखने को मिलेगा. बुधवार से मौसम सामान्य हो जाएगा. 18 से 22 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा और कोई चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिन में लगभग दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है, इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. 

इन इलाकों में आज बारिश होगी
आज मंगलवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है और कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की संभावना है. 

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की सियासत में 'चौधरी परिवार' की बहू की होगी एंट्री? RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget