एक्सप्लोरर

Ballia: सरकारी लचर रवैये के चलते निष्क्रिय पड़े हैं वेंटिलेटर, स्टाफ की कमी बताकर पल्ला झाड़ते अधिकारी

यूपी में बदइंतजामी का आलम ये है कि वेंटिलेटर होते हुए भी उनका प्रयोग नहीं हो रहा है. और ये सब प्रशासन के लचर रवैये के चलते हो रहा है. बलिया के जिला अस्पताल में भी वेंटिलेटर है लेकिन स्टाफ की कमी बताकर जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ रहे हैं.

बलिया: यूपी के बलिया के जिला चिकित्सालय में एक तरफ जहां ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से मरीजों की मौत को लेकर नाराज तीमारदार सीएमएस के चैंबर में तोड़फोड़ और गाली गलौज तक कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय में करोड़ो रूपये खर्च कर ट्रामा सेंटर में लगा 5 बेड का वेंटीलेटर सिर्फ मैन पावर की कमी की वजह से धूल फांक रहा है. जबकि ऑक्सीजन न मिलने की वजह से इस अस्पताल में भर्ती मरीजों की मौत हो रही है. वहीं, जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर 45 प्लस के लोगों की लगी भीड़, वैक्सीन लगवाते लोग दिखाई दिए. मगर 18 प्लस वाले लोगों का कल से शुरू होने वाला वैक्सीनेशन शुरू हो पायेगा या नही अभी तक कन्फर्म नहीं है.

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की माने तो ट्रामा सेंटर में वेंटीलेटर लगा हुआ है और वह फंक्शनल भी है, लेकिन चुकी ट्रामा सेंटर मैन पॉवर की कमी के कारण अभी आरंभ नहीं हो सका है. जब ट्रामा सेंटर आरंभ होगा तो वह भी कार्य करना शुरू कर देगा. 45 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है. पहली तारीख से 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगना था. इसके लिए अभी मीटिंग चल रही है. जब कन्फर्म हो जाएगा तो बताया जाएगा.

स्टाफ की कमी चलते नहीं शुरू हो सका

बलिया के जिला चिकित्सालय में बने ट्रामा सेंटर जो वर्षों पहले बन कर तैयार हो गया और उसमें 5 बेड का वेंटीलेटर भी लगा दिया गया है. मगर यहां लगा वेंटीलेटर आज भी बंद पड़ा धूल फांक रहा है. वह भी उस वक्त जब अस्पताल ऑक्सीजन की समस्या से जूझ रहा है. जिला अस्पताल की खस्ता हालत सिर्फ इतनी ही नहीं है. कल 1 मई से 18 साल के ऊपर के उम्र वालों के लिए शुरू होने वाला वैक्सीनेशन, यहां शुरू भी हो पायेगा या नहीं अब तक कन्फर्म नहीं हो पाया है. हालांकि, जिला चिकित्सालय के टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने वालों की जुटी भीड़ में लोग वैक्सीन लगवाते दिखाई दिए.

सीएमएस ने कहा-मैनपॉवर की कमी

वहीं सीएमएस. की माने तो ट्रामा सेंटर में वेंटीलेटर लगा हुआ है और वह फंक्शनल भी है, लेकिन ट्रामा सेंटर मैन पॉवर की कमी के कारण अभी आरंभ नहीं हो सका है. जब ट्रामा सेंटर आरंभ होगा तो वह भी कार्य करना शुरू कर देगा. 45 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है. पहली तारीख से 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगना था. इसके लिए अभी मीटिंग चल रही है, जब कन्फर्म हो जाएगा तो बताया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: बंद पड़ी फैक्ट्री में तैयार होंगे ढाई हजार ऑक्सीजन सिलेंडर, टूटती सांसों को मिलेगी उम्मीद की डोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड से गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस मार्च में होंगे शामिल
उत्तराखंड से गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस मार्च में होंगे शामिल
मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद
मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget