एक्सप्लोरर

Varanasi: मां शैलपुत्री के दर्शन से सुहागिन महिलाओं को मिलता है वरदान, पौराणिक कथाओं में है इस मंदिर का वर्णन

Navratri 2023: वाराणसी के प्राचीन शैलपुत्री देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु कतार में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मान्यता है कि यहां माता रानी का साक्षात निवास है. दर्शन से मनोकामना पूरी होती है.

Sharadiya Navratri In Varanasi: आज से शारदीय नवरात्र पर्व (Sharadiya Navratri) शुरू हो गया है. प्रथम दिन मां शैलपुत्री के पूजन का विशेष महत्व है. देशभर के अनेक दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. इसी कड़ी में वाराणसी के भी प्राचीन शैलपुत्री देवी मंदिर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालु कतार में लगकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर के आसपास लाल चुनरी, नारियल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं.

हजारों वर्ष पुराना है मंदिर
वाराणसी के सिटी रेलवे स्टेशन से तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर अलीईपुर स्थित वरुणा नदी के पास माता शैलपुत्री का मंदिर है. नवरात्र के प्रथम दिन यहां दर्शन करने का विशेष महत्व होता है. मंदिर के पुजारी जीत कुमार तिवारी ने बताया कि काशी खंड में इस मंदिर का विशेष वर्णन है जिसके अनुसार शैलराज हिमालय द्वारा इसका निर्माण कराया गया था. इसके पीछे कथा है कि भोलेनाथ और माता पार्वती काशी में निवास करते थे. इस दौरान शैलराज अपनी पुत्री माता पार्वती से उनकी चिंता करते हुए काशी में मिलने के लिए आए थे. उनके अंदर यह विचार था कि भगवान शंकर तो मस्त मौला और अड़भंगी स्वभाव के हैं.

उन्होंने पुत्री के निवास स्थल या अन्य सुविधाओं के लिए भवन निर्माण कराया होगा की नहीं. लेकिन जब वह भगवान शिव की नगरी काशी पहुंचते हैं तो सोने का यह शहर देखकर हैरान हो जाते हैं और उन्हें मन ही मन अपनी इस सोच पर ग्लानि होती है. जिसके बाद वह माता शैलपुत्री के साथ इस मंदिर को देखने के लिए जाते हैं और तभी से इस मंदिर का नाम शैलपुत्री (जहां खुद हिमालय राज की पुत्री का वास हो) रखा गया है. 


Varanasi: मां शैलपुत्री के दर्शन से सुहागिन महिलाओं को मिलता है वरदान, पौराणिक कथाओं में है इस मंदिर का वर्णन

महिलाओं को मिलता है पति की लंबी आयु का वरदान
पुजारी बताते हैं कि यहां पर माता रानी का साक्षात निवास है और दर्शन करने से सभी मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है. नवरात्र के प्रथम दिन विशेष तौर पर यहां भक्त भारी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं. यहां की मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ माता शैलपुत्री के मंदिर में पहुंचती है, जहां उन्हें माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके पति की लंबी उम्र होती है.

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023: यूपी के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, कपाट खुलते ही गूंजे जय माता दी के जयकारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन

वीडियोज

Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget