एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के गढ़ में ज्यादा वोटिंग कराने के लिए तैयारियां, मतदाताओं के घर पहुंचेंगी टीमें

UP Election News: वाराणसी में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं का जागरुक किया जा रहा है. वहीं घर-घर पहुंचकर अलग- अलग टीमों द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है.

Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब वाराणसी जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. यहां तक कि पिछले निर्वाचन में वाराणसी के जिन क्षेत्रों में मतदान कम हुए हैं वहां सूचीबद्ध तरीके से लोगों से घर-घर तक पहुंच कर, उनसे वोट करने की अपील की जाएगी. इसको लेकर वाराणसी जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर टीम भी गठित कर दी गई है. तहसील, विकासखंड, ग्रामीण क्षेत्र, कॉलेज, स्कूल के स्तर पर अलग-अलग टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

सीधे-सीधे वाराणसी जनपद में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. हालांकि हफ्तों पहले शुरू हुआ मतदान के लिए जन जागरूकता अभियान सड़को से अब घर-घर पहुंचाने की तैयारी है. जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर यह टीम तहसील, विकासखंड, ग्रामीण क्षेत्र, स्कूल कॉलेज में पहुंच कर मतदाताओं से सीधा जुड़कर उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में वोट करने के लिए अपील करेगी.

 पिछले निर्वाचन में वोट न करने वाले मतदाताओं से घर जाकर होगी अपील 
 वाराणसी के जिला अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई. इसमें सीधे तौर पर विभाग के कर्मचारियों को वाराणसी जनपद में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है.  इसके अलावा सबसे प्रमुख बात की पिछले चुनाव में जिस  बूथ, क्षेत्र और ब्लॉक में कम वोटिंग हुई है वहां पिछले निर्वाचन में वोट न करने वाले मतदाताओं की सूची बनाकर घर-घर जाकर उन लोगों से मतदान करने के लिए खास अपील की जाएगी. 

वाराणसी में 1 जून को डाले जाएंगे वोट  
लोकसभा चुनाव 2024 में 7 चरण में चुनाव हो रहे हैं. इसमें देश की सबसे चर्चित सीट वाराणसी में अंतिम चरण 1 जून को वोटिंग की जाएगी. प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच वाराणसी के अलग-अलग मतदान केंद्र पर वोट डाले जाएंगे. हालांकि जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि भीषण गर्मी के बीच अच्छी संख्या में वाराणसी में मतदान कराना. और इसलिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट करने के लिए अपील की जा रहीं हैं. ऐसे में इस बार देखना दिलचस्प होगा कि वाराणसी में कितने प्रतिशत मतदान होता है.

ये भी पढ़ें: एएमयू प्रवेश परीक्षा में पांच हजार से ज्यादा छात्र हुए शामिल, दिखा जबरदस्त उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget