एक्सप्लोरर

वाराणसी: कोर्ट परिसर में पुलिस-वकील विवाद, 10 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मामला

Varanasi News: सबसे ज्यादा तनावपूर्ण स्थिति वाराणसी के न्यायालय परिसर में मंगलवार को देखने को मिली जब बड़ागांव थाना अंतर्गत एक दरोगा और सिपाही को कोर्ट परिसर में ही वकीलों ने जमकर पीट दिया.

वाराणसी का कचहरी कैंपस इन दिनों अखाड़ा बनता हुआ नजर आ रहा है. बीते तीन दिनों से वाराणसी के न्यायालय परिसर में वकील और पुलिस ही आमने-सामने हो गए हैं. हालांकि पहले भी ऐसी स्थिति देखी गई है, लेकिन इस बार दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. दरअसल बीते सप्ताह बड़ागांव और भेलूपुर थाना अंतर्गत वकील-पुलिस के बीच हुई मारपीट के मामले के बाद परिसर में तनाव और बढ़ गया है.

हालांकि दोनों तरफ से शीर्ष पद पर बैठे हुए पदाधिकारीयों द्वारा शांति और संयम रखने की लगातार अपील की जा रही है.

कोर्ट परिसर में ही दरोगा को वकीलों ने पीट दिया

सबसे ज्यादा तनावपूर्ण स्थिति वाराणसी के न्यायालय परिसर में मंगलवार को देखने को मिली जब बड़ागांव थाना अंतर्गत एक दरोगा और सिपाही को कोर्ट परिसर में ही वकीलों ने जमकर पीट दिया. इसके बाद निकटतम थानों की फोर्स के साथ कचहरी परिसर को खाली कराया गया. घटना के बाद पूरे कचहरी परिसर में तनावपूर्ण स्थिति देखी गई. रात्रि इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया.

इसके बाद दरोगा पिटाई मामले में 10 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं. अब इस विषय पर घायल दरोगा का परिवार उन लोगों की गिरफ्तारी पर अड़ा है जिन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. गुरुवार के दिन घायल दरोगा का परिवार कमिश्नर कार्यालय पहुंचा जहां पर उन्हें कार्रवाई को लेकर आश्वास्त किया गया है. वहीं दूसरी तरफ वकीलों का यह कहना है कि FIR में उन धाराओं का जिक्र है जिसका घटना से कोई लेना-देना नहीं है.

पुलिस बढ़ा चढ़ा कर इस मामले को पेश कर रही है. इसके बाद बवाल कम होने की बजाय मामले ने और तूल पकड़ लिया हैं. वहीं दूसरी तरफ इस मामले में सेंट्रल बार और बनारस बार ने 11 सदस्य कमेटी का भी गठन किया है जो इस पूरे मामले का जांच कर रहीं है.

गुरुवार को भी रहीं तनावपूर्ण स्थिति

इसी बीच गुरुवार को एक बार फिर वकील और पुलिस आमने-सामने हो गए. बताया जा रहा है कि अपने क्लाइंट को लेकर एक अधिवक्ता वाराणसी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे जहां पर उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई. साथ हीं साथ उनका दावा है कि एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें अपमानित भी किया है.

इसके बाद एक बार फिर वकीलों ने जमकर नारेबाजी करते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नर कार्यालय की तरफ बढ़े. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अब फिलहाल देखना होगा कि दोनों पक्षों के बीच यह तनावपूर्ण स्थिति कब तक सामान्य होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget