एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट से उमर अंसारी को मिली राहत, जेल से आएंगे बाहर

UP News: सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी अब जेल से बाहर आ सकते हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उमर अंसारी के जमानत अर्जी की मंजूर कर ली है. अब उमर अंसारी जेल से बाहर आ जाएंगे. जस्टिस डॉ गौतम चौधरी की सिंगल बेंच ने जमानत मंजूर की. 

उमर अंसारी की ओर से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने अदालत में बहस की. गाजीपुर कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद उमर अंसारी ने  हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी. 21 अगस्त को गाजीपुर की एडीजे प्रथम कोर्ट ने उमर अंसारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. 

उमर अंसारी के खिलाफ गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. 4 अगस्त को उमर अंसारी को पुलिस ने लखनऊ के दारूलशफा स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार किया था. थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद ने एफआईआर दर्ज कराई है.

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की मां के खिलाफ FIR, 2016 में हुआ था जांच का आदेश

क्या है पूरा मामला?

मामला मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी की करीब 10 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है. यह प्रॉपर्टी सदर कोतवाली क्षेत्र के बल्लभ देवढी दास मोहल्ले में स्थित है.

डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया गया था. इसी कुर्क संपत्ति को रिलीज कराने के लिए कोर्ट में दस्तावेज दाखिल किए गए थे. आरोप है कि जब्त प्रॉपर्टी मुक्त कराने के लिए उमर अंसारी द्वारा मां आफशां अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर से वकालतनामा दाखिल किया गया था जबकि मां आफशां अंसारी फरार है. आफशां अंसारी पर 50 हजार का इनाम घोषित है.

गाजीपुर से कासगंज में जेल में किया गया था शिफ्ट

आपको बता दें कि पुलिस ने उमर अंसारी को कासगंज जेल में रखा गया था. गिरफ्तारी के बाद से उमर गाजीपुर की जेल में बंद था, 25 अगस्त को उसे कासगंज शिफ्ट किया गया था. उमर अंसारी के विरुद्ध 3 अगस्त 2025 को मोहम्मदाबाद थाने में एफआईआर की गई थी.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी के लोग हिटलर से सीखकर आए हैं', अखिलेश यादव ने लगाए कई आरोप
'बीजेपी के लोग हिटलर से सीखकर आए हैं', अखिलेश यादव ने लगाए कई आरोप
गोरक्षपीठ में विधि विधान से नवरात्र के अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने की कलश स्थापना
गोरक्षपीठ में विधि विधान से नवरात्र के अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने की कलश स्थापना
'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें अखिलेश-CM योगी', ओवैसी ने दी चुनौती
'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें अखिलेश-CM योगी', ओवैसी ने दी चुनौती
'औकात में रहो...', अजय राय के साथ हुए विवाद के बीच ममता चौधरी का आरोप
'औकात में रहो...', अजय राय के साथ हुए विवाद के बीच ममता चौधरी का आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget