एक्सप्लोरर

UP Politics: सोशल मीडिया से घर की दीवार पर 'मोदी का परिवार' मुहिम, वाराणसी में BJP समर्थकों ने लगाया पोस्टर

UP News: वाराणसी में पोस्टर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन दिया जा रहा है. बीजेपी समर्थक हम हैं 'मोदी का परिवार' वाला पोस्टर घर की दीवार पर लगाने की मुहिम छेड़ दी है.

UP Politics: सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार' बताने की मुहिम अब पोस्टर में बदल गई है. वाराणसी में मोदी समर्थक दीवार पर पोस्टर लगाकर मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं. बता दें कि बिहार में रविवार को लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवार पर हमला बोला था. राजद की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी के पास परिवार नहीं है. लालू यादव की पीएम मोदी के परिवार पर निजी टिप्पणी के बाद राजनीति गर्मा गई. प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना की जनसभा लालू यादव पर पलटवार किया. उन्होंने पूरे देश को अपना परिवार माना. लालू यादव की तरफ से पीएम मोदी पर हमले के जवाब में बीजेपी नेता एक्टिव हो गए.

घर की दीवार पर 'मोदी का परिवार' बताने की होड़

बीजेपी नेताओं में सोशल मीडिया पर बायो बदलने की होड़ मच गई. मंत्री, विधायक और सांसद धड़ाधड़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बायो के आगे मोदी का परिवार लिख लिया. सोशल मीडिया पर मोदी का परिवार बताने की छिड़ी मुहिम अब पोस्टर के जरिए आगे बढ़ाई जा रही है. वाराणसी में घर के बाहर बीजेपी समर्थक 'हम हैं मोदी का परिवार' का पोस्टर चिपका रहे हैं. पोस्टर लगाने वाली पूजा दीक्षित का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा परिवार से ऊपर उठकर समाज और देश की चिंता की है.

वाराणसी में बीजेपी समर्थकों ने पोस्टर से दिया जवाब

प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने देश की तस्वीर बदली है. लोकतांत्रिक देश के मुखिया पर लालू यादव की टिप्पणी बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि पहले भी विपक्षी दल और कांग्रेस नेताओं की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी. प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी का जवाब जनता ने सत्ता से दूर कर दिया है. मोदी समर्थक पूजा दीक्षित का कहना है कि लालू यादव की टिप्पणी का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार संसद में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि 2019 में 'चौकीदार चोर है' के नारे का विरोध किया गया था. प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में 'मैं हूं चौकीदार' कैंपेन की मुहिम छेड़ी थी. 

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के इस नेता की वजह से राजेश मिश्रा ने बदली राह, इस सीट से मांग रहे थे टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget