एक्सप्लोरर

UP: आजादी के 70 साल बाद मिला राजस्‍व गांव का दर्जा, वनटांगिया पहली बार चुन रहे हैं अपने गांव की सरकार

यूपी के गोरखपुर में वनटांगिया समुदाय को पहली बार अपने गांव का प्रधान चुनने का मौका मिल रहा है. 70 साल बाद इस गांव को सरकारी मान्यता मिली है. यहां के लोग सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हैं.

गोरखपुर: त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव में वनटांगिया गांव के लोग पहली बार अपने गांव की सरकार चुनने जा रहे हैं. मार्च 2019 को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद 100 साल से अधिक समय से बसे इस गांव के लोगों को राजस्व गांव का दर्जा मिला और इनकी पहचान बनी. राजस्व गांव का दर्जा मिलने के बाद न सिर्फ इन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिला. बल्कि, आजादी के 70 साल बाद राजस्‍व गांव का दर्जा मिला, तो वहीं पहली बार यहां के लोग अपने गांव की सरकार चुनने जा रहे हैं.

पहली बार गांव में पड़ रहे हैं वोट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोकप्रिय और चहेता गांव जंगल तिनकोनिया नंबर 3 राजस्व गांव बन चुका है. साल 2017 में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार बनने के साथ ही वो मौका भी आ गया, जब इस गांव के लोग पहली बार गांव की सरकार चुनने जा रहे हैं. गोरखपुर के जंगल तिनकोनिया नंबर-3 के रहने वाले इस गांव के लोगों को मकान, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, विधवा और वृद्धा पेंशन की सुविधा मिली. अब वोट देकर गांव की सरकार चुनने का मौका भी मिल गया. आपको बता दें, इसी गांव में बना हुआ जूनियर हाई स्कूल जो अभी बनकर तैयार हुआ है. इसे वोटिंग बूथ बना दिया गया है. यहां पर इस बार वोट भी पड़ रहा है.

यहां के लोगों के अनुसार पहली बार वोट तो डाल रहे हैं. उनके लिए यह किसी त्योहार से कम नहीं है यहां के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसका सारा श्रेय देते हैं. लाल चंद इसी गांव के रहने वाले हैं. वे बताते हैं कि उनके पूर्वजों ने भी कभी प्रधान का चुनाव नहीं देखा. वो लोग मुखिया चुनते रहे हैं. पुरखे-पुरनिया के समय में भी वोट नहीं पड़ा. प्रधान का कोई शक्‍ल नहीं देखा था. वे वोट देकर काफी खुश हैं. उन्‍हें खुशी है कि वे अपने गांव की सरकार बना रहे हैं. सरोज भी बताती हैं कि उन्‍हें वोट देकर काफी अच्‍छा लग रहा है.

किसी ने सोचा नहीं था कि यहां मतदान होगा

ओमप्रकाश और राधेश्‍याम गौड़ भी जंगल तिनकोनिया नंबर 3 के रहने वाले हैं. वे कहते हैं कि किसी ने सोचा नहीं था कि कभी यहां पर मतदान होगा. ये पहली बार है कि यहां पर वोट पड़ रहे  हैं. उन्‍हें बहुत अच्‍छा लग रहा है. उन लोगों का भाग्‍य जाग गया है कि यहां पर चुनाव हो रहा है. रामलवट इसी गांव के रहने वाले हैं. वे यहां पहली बार अपने गांव की सरकार चुनने जा रहे हैं. वे मतदान अभिकर्ता भी हैं. शांतिपूर्वक हर्षोल्‍लास के साथ मतदान हो रहा है. यहां पर त्‍योहार की तरह माहौल है.

जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के पीओ (पीठासीन अधिकारी) सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि यहां पर कोविड प्रोटोकाल का पालन कर चुनाव सम्‍पन्‍न कराया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि ये बू‍थ संख्‍या 88 है. यहां पर मास्‍क और सेनेटाइजर का इस्‍तेमाल किया जा रहा है. शाम 6 बजे तक मतदान होगा.

ये भी पढ़ें.

 प्रियंका गांधी ने लखनऊ के श्मशान घाट का वीडियो जारी किया, ट्वीट कर कहा-सरकार त्रासदी को न छिपाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget