एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में यूपी के अलग-अलग जिलों से 11 लोगों की मौत, देखें लिस्ट

Jammu-Kashmir स्थित वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर भूस्खलन के हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. इसमें से 11 लोग उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.

जम्मू और कश्मीर स्थित रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर लैंडस्लाइ़ड में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 11 लोगों की मौत हुई है. प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार आगरा, मुजफ्फरनगर से तीन-तीन, बरेली से 1 और अन्य जिलों से 4 लोगों की मौत हुई है.

बताया गया कि आगरा निवासी भावना, सुनीता और सेजल, मुजफ्फरनगर निवासी कार्तिक, अनंत और दीपेश, बरेली निवासी नीरा की मौत हुई है. वहीं ममता, रामविरी, चांदनी ,अंजली की भी मौत हुई है. हालांकि इन चार लोगों का किस जिले से संबंध है, अभी इसकी जानकारी नहीं आई है.

बता दें वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर एक दिन पहले भूस्खलन हुआ था. अधिकारियों ने कहा कि लगातार और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 20 लोग घायल हो गए.

बच्चों का मुंडन कराने वैष्णो देवी गया था यूपी के आगरा का परिवार, लैंड स्लाइड में तीन की मौत, एक लापता 

मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे भूस्खलन हुआ और पहाड़ की ढलान से पत्थर, शिलाखंड और चट्टानें नीचे गिरने लगीं. इससे बेखबर लोग इसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई.

मृतकों में से अब तक 24 की पहचान हो चुकी है. इनमें से 14 महिलाएं हैं. कुछ तीर्थयात्री राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के रहने वाले थे. अज्ञात 10 शवों में से चार महिलाओं के हैं.

आधे रास्ते में एक स्थान पर भूस्खलन

कटरा से मंदिर तक की 12 किलोमीटर की यात्रा के लगभग आधे रास्ते में एक स्थान पर भूस्खलन हुआ. मंदिर तक जाने के दो मार्ग हैं, जिसमें हिमकोटि पैदल मार्ग पर सुबह से यात्रा स्थगित कर दी गई थी, जबकि पुराने मार्ग पर अपराह्न डेढ़ बजे तक यात्रा जारी थी. हालांकि, अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश को देखते हुए यात्रा अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला किया.

बुधवार को जम्मू में उफनती नदियों के जलस्तर में कमी के संकेत मिले, लेकिन अनंतनाग और श्रीनगर में झेलम नदी बाढ़ की चेतावनी के निशान को पार कर गई और पानी कई आवासीय क्षेत्रों में घुस गया. अधिकारियों ने निवासियों को आश्वस्त किया कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि लगातार भारी बारिश ने केंद्र शासित प्रदेश में भारी तबाही मचाई. बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, पुल ढह गए और मोबाइल टावर और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए.

दूरसंचार सेवाएं भी 22 घंटे से अधिक समय तक ठप रहने के बाद आंशिक रूप से बहाल हो गईं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर से जम्मू पहुंचे.

Input By : पीटीआई-भाषा/बलराम पांडेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
Varanasi News: सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget