एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: केदारनाथ हेली सेवा में टिकटों के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी वेबसाइट से ठगे एक लाख रुपये, पटना से 2 गिरफ्तार

Rudraprayag News: केदारघाटी में संचालित हेली सेवाओं में टिकट की कालाबजारी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों को पटना से गिफ्तार किया गया है.

Rudraprayag News: उत्तराखंड की केदारघाटी (Kedarnath) में संचालित हेली सेवाओं (Heli Service) में टिकट की कालाबजारी करने वालों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. रुद्रप्रयाग पुलिस (Rudraprayag Police) ने हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले दो लोगों को दबोचा है. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को बिहार के पटना (Patna) से गिरफ्तार किया है. जिसके बाद इन अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली (Chamoli) भेज दिया गया है. 

हेली सेवा की टिकटों में फर्जीवाड़ा
दरअसल सोलन हिमाचल प्रदेश के परीक्षित शारदा ने 17 मई 2022 को थाना गुप्तकाशी में शिकायत की थी कि उनके साथ किसी अनजान व्यक्ति ने केदारनाथ यात्रा के लिए पवन हंस कम्पनी का हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध कराने के नाम से 1 लाख 12 हजार रुपयों की धोखाधड़ी की है. जब वे यात्रा के लिए यहां पर पहुंचे तो उनको कोई टिकट नहीं मिला और ना ही टिकट दिलाने वाले व्यक्ति से उनका संपर्क हो रहा है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और विवेचना शुरू की गई. 

पटना से दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले की जांच के दौरान इस ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त संदिग्ध खातों में हुए लेन-देन के आधार पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने समय-समय पर दिए गए निर्देश के आधार पर एसओजी की एक संयुक्त टीम गठित की गई और ये टीम अभियुक्तों की तलाश के लिए बिहार पहुंची. सर्विलांस की मदद से अभियोग में प्रयुक्त हुए अलग-अलग खाताधारकों के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए पुष्टि होने पर अभियुक्तों को पटना से गिरफ्तार कर लाया गया. अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया है.
Noida News: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे धंसा, सेक्टर 96 के पास हुआ 15 फीट लंबा गड्ढा, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी
पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि इन अभियुक्तों ने पवनहंस हेलीकॉप्टर कंपनी के नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार कर इंटरनेट पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी. जिससे किसी भी व्यक्ति द्वारा हेलीकॉप्टर टिकटों के संबंध में गूगल पर सर्च करने पर इनकी वेबसाइट आ जाती थी और इस पर क्लिक करने वो आसानी से इसके झांसे में आ जाते थे. इन आरोपियों कि नाम कौशल कुमार और राहुल कुमार हैं. दोनों पटना के रहने वाले हैं. पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजबर सिंह राणा, उप निरीक्षक केशवानन्द पुरोहित, आरक्षी रविन्द्र सिंह, राहुल कुमार व राकेश कुमार शामिल थे. 

ये भी पढ़ें- 

Noida Twin Tower Demolition: सुपरटेक ट्विन टावर विध्वंस से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, इन चीजों की कर सकेंगे शिकायत

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget