एक्सप्लोरर

Noida News: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे धंसा, सेक्टर 96 के पास हुआ 15 फीट गहरा गड्ढा, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

Noida-Greater Noida Expressway: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे सेक्टर 96 के पास शुक्रवार को सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसकी वजह यहां काफी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

Noida-Greater Noida Expressway: उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे ( Noida-Greater Noida Expressway) सेक्टर 96 के पास शुक्रवार को सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसकी वजह से इस एक्सप्रेस वे पर काफी बड़ा गड्ढा हो गया, जिसका असर यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक (Traffic) पर देखने को मिला. यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लोग घंटो जाम में फंसे रहे. ये घटना शुक्रवार शाम की है, जब लोगों के दफ्तर से काम खत्म करके घर जाने का समय था, लेकिन इस गड्ढे की वजह से महामाया (Mahamaya Flyower) से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की तरफ जाने वाले रास्ते में लंबा जाम लग गया. 

एक्सप्रेस वे पर 12-15 फीट गहरा गड्ढा पड़ा

बताया जा रहा है कि सेक्टर 96 के पास अंडरपास का काम चल रहा था, जिसके लिए पुशबैक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान एक्सप्रेस की सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसकी वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर करीब 12-15 फीट लंबा गहरा गड्ढा हो गया. सड़क पर हुए गड्ढे की तस्वीरे बेहद हैरान करने वाली हैं गनीमत ये रही है कि इसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ. सड़क पर हुए इस गड्ढे की वजह से यहां का यातायात थम गया, नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ा. ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी थी, जिसकी वजह से लोग घंटों इस जाम में फंसे रहे. 

घंटों जाम में फंसे रहे लोग

परेशान लोगों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला. पुलिस ने गड्ढे के आसपास बैरिकेटिंग कर दो लेन को बंद कर दिया और फिर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलवाया. वहीं दूसरी तरफ गड्ढे को भरवाने की लिए भी तेजी से काम किया गया. पुलिस ने निर्माणाधीन एजेंसियों के साथ मिलकर सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवाया. इस दौरान सड़क पर जेसीबी मशीने भी दौड़ती नजर आईं.

आपको बता दें कि यहां से सेक्टर 93 ए का वो क्षेत्र भी बेहद पास है जहां 28 अगस्त को सुपरटेक के ट्विन टॉवरों को ध्वस्त किया जाना है. इसके लिए पूरी प्रक्रिया को कर लिया गया है. ट्विन टॉवरों को गिराने के लिए 3700 किलो का विस्फोटक लगाया गया है. जिस वक्त इन टॉवरों को ध्वस्त किया जाएगा उस वक्त आसपास के पूरे इलाके को खाली करवा लिया जाएगा. इसके साथ ही एक्सप्रेस वे को भी आधे घंटे के लिए बंद किया जाना है. 

ये भी पढ़ें- 

Noida Twin Tower Demolition: सुपरटेक ट्विन टावर विध्वंस से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, इन चीजों की कर सकेंगे शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget