एक्सप्लोरर

Uttrakhand Police: डीजीपी ने लिया चार धाम यात्रा का जायजा, बढ़िया काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Uttrakhand DGP Kedarnath Visit: डीजीपी अशोक कुमार ने चार धाम यात्रा में पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया और जनता से भी संवाद किया.

Uttrakhand DGP Chardham Visit: उत्तराखंड (Uttrakhand) के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (Uttrakhand DGP Ashok Kumar) ने केदारनाथ (Kedarnath), गौरीकुंड (Gauri Kund) और सोनप्रयाग (Sonprayag) का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने यात्रा में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों (Police) को सम्मानित किया. उन्होंने तीर्थयात्रियों से संवाद भी किया और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सोमवार (30 मई) को डीजीपी अशोक कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने मंदिर दर्शन के लिए कतार में लगे तीर्थयात्रियों से संवाद स्थापित किया.

डीजीपी ने केदारनाथ मन्दिर के बाहर और अंदर की सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए गए पुलिस प्रबंधन का भी जायजा लिया. 


Uttrakhand Police: डीजीपी ने लिया चार धाम यात्रा का जायजा, बढ़िया काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

बढ़िया काम करने वाले पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक

केदारनाथ धाम में स्थानीय पंडा समाज के प्रतिनिधियों और पुरोहितों से भी डीजीपी ने वार्ता की. उन्होंने केदारनाथ धाम में उपलब्ध पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ सहित समस्त पुलिस बल का जायजा लिया और वहां पर नियुक्त कार्मिकों की समस्यायें पूछी. उन्होंने विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे सभी जवानों का हौसला बढ़ाया. साथ ही यात्रा में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया. 

डीजीपी ने कहा- अतिथि देवो भवः

डीजीपी ने धाम में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया और कहा, ''यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर और सौम्य व्यवहार रखें. यहां पर आने वाला हर श्रद्धालु अतिथि के समान है. हमें 'अतिथि देवो भवः' की भावना के साथ यात्रियों की सुरक्षा और सहयोग करना है.''


Uttrakhand Police: डीजीपी ने लिया चार धाम यात्रा का जायजा, बढ़िया काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

पुलिस चला रही 'मिशन अपनत्व'

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की मदद के लिए पुलिस 'मिशन अपनत्व' अभियान चला रही है. इसमें जनपद पुलिस कार्मिकों द्वारा बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलवाने, बुजुर्ग, बीमार और असहाय श्रद्धालुओं को सहारा देकर मंदिर दर्शन कराने, श्रद्धालुओं के खोये हुए सामान को ढूंढकर आवश्यक अनाउंसमेंट कर उन तक पहुंचाने, श्रद्धालुओं के हित में यात्रा की परिस्थितियों के अनुरूप लिए गए निर्णयों के साथ ही यहां मौसम आदि की जानकारी पीए सिस्टम से यात्रियों तक पहुंचा रही है. 

सोनप्रयाग कोतवाली परिसर भी गए डीजीपी

इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम से हैलीपैड तक के यात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. साथ ही सोनप्रयाग कोतवाली परिसर में नियुक्त पुलिस बल का सम्मेलन लेकर ब्रीफ किया गया. यहां यात्राकाल में सराहनीय कार्य करने वाले पांच पुलिस, पीएसी और होमगार्ड कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र और नगद पारितोषित से सम्मानित किया गया. 

गौरीकुंड में लिया जायजा

उन्होंने गौरीकुण्ड पहुंचकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए बैरियर, घोड़ा पड़ाव का निरीक्षण किया. डीजीपी ने यात्रियों के आवागमन को नियंत्रित ढंग से संचालित किए जाने के निर्देश दिए. गौरीकुंड में भी सराहनीय कार्य करने वाले पांच पुलिस और पीएसी कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र और नगद पारितोषिक से सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें-

Champawat By-poll: बाइक चलाते नजर आये सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोगों से मिलकर की वोट देने की अपील

Watch: किसान नेता Rakesh Tikait पर फेंकी गई स्याही, कार्यक्रम के दौरान जमकर हुआ हंगामा

नितीश कुमार उपाध्याय वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में बतौर Associate Producer कार्यरत हैं और लगभग चार वर्षों से संस्थान से जुड़े हुए हैं. इस समय वे डिजिटल असाइनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं. हाइपरलोकल कंटेंट आइडिएशन, ऑडियंस इंगेजमेंट स्ट्रैटेजी, वायरल वीडियो, ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान रखते हैं. चुनावी अवधि के दौरान, एबीपी न्यूज़ के लिए विशेष "पत्रकारों का एग्जिट पोल" प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी इनके पास रहती है. समय-समय पर ABPLIVE के लिए एंकरिंग और रिपोर्टिंग की भूमिका में भी नजर आते हैं. नितीश ने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली (AIMC) से मास कम्युनिकेशन में 2021 में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फैक्ट चेक और डिजिटल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- nitishu@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @nitishupadhyay_

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget