एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के स्कूलों में टीचर्स और स्टूडेंट्स पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब करना होगा ये काम

UP News: यूपी में अब सभी परिषदीय स्कूलों में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी डिजिटल अटेंडेंस लगाना होगा. इसके लिए अब तक शिक्षकों को 2,09,863 टेबलेट्स उपलब्ध कराए गए हैं.

UP School News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार डिजिटल अलग अलग क्षेत्र में डिजिटल बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. इसी कड़ी में अब प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों को भी डिजिटली एक्टिव बनाया जा रहा है. इसको लेकर अब यूपी के सभी परिषदीय स्कूलों के सभी 12 तरह के रजिस्टर को डिजिटल किए जाने के साथ ही शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति भी डिजिटल मार्क किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

यूपी की स्कूल शिक्षा की महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से यूपी के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह परिषदीय स्कूलों के सभी रजिस्टर डिजिटल माध्यम से ही भरवाएं. स्कूलों में उपस्थिति, प्रवेश, क्लास वार छात्र अटेंडेंस, मिड डे मील, निशुल्क सामग्री वितरण, स्टाक, आय-व्यस्क एवं चेक इश्यू, बैठक, निरीक्षण, पत्र व्यवहार, बाल गणना और पुस्तकालय एवं खेलकूद रजिस्टर को डिजिटल किया गया है. सभी चीजों को आसानी से लिखने के लिए और उसे टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर नाम से नया मॉड्यूल विकसित किया गया है.अब सब यहीं लिखा पढ़ा जायेगा. 

15 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में
अब छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी टैबलेट पर फेस रिकग्निशन सिस्टम  से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. 15 जुलाई से यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी. इसके लिए सभी 12 तरह के रजिस्टर को डिजिटल किए जाने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल मॉड्यूल तैयार किया गया है और साथ ही डिजिटल अटेंडेंस के लिए भी स्कूलों को टैबलेट और सिम प्रदान किए गए हैं. 

अटेंडेंस रजिस्टर भी होगा डिजिटल
अब टीचर अटेंडेंस रजिस्टर भी डिजिटल ही रहेगा. जहां पर सभी शिक्षकों और कार्मिकों को रोजाना अपनी उपस्थिति डिजिटली दर्ज करानी होगी. इसमें विद्यालय के आने के समय से लेकर जाने तक का समय लिखा गया रहेगा. निर्देश के अनुसार सभी शिक्षक, अपनी अटेंडेंस 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:45 से 8 बजे तक और जाने का समय दोपहर 2.15 से 2.30 बजे तक लगाएंगे और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक आज की अटेंडेंस सुबह 8.45 बजे से सुबह नौ बजे तक और जाने की अटेंडेंस 3.15 बजे से 3.30 बजे तक दर्ज कर सकेंगे. 

शिक्षकों को दिए गए टेबलेट्स
इस डिजिटल प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को इस्तेमाल करने के लिए 2,09,863 टेबलेट्स उपलब्ध कराए गए हैं. टेबलेट उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया जारी है. इन विद्यालयों में सभी अध्यापकों एवं कर्मियों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कराए गए. अपने मोबाइल नंबर/स्मार्टफोन से अपनी उपस्थिति रोजाना दर्ज की जाएगी. इसके बाद प्रधानाध्यापक द्वारा अटेंडेंस प्रमाणित की जाएगी. टैबलेट व स्मार्टफोन को जियो फेंसिंग के माध्यम से पहचाना जाएगा. पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करते समय अध्यापक और प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा. 

बच्चों की अटेंडेंस भी होगी डिजिटल
 बच्चों की सुबह की अटेंडेंस का समय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से नौ बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से 10 बजे तक रहेगा.  फिलहाल अगले आदेश तक सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक अटेंडेंस लगाई जाएगी. बच्चों की पूरी डिटेल जिसमे उनका नाम, लिंग, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, आधार संख्या भी एडमिशन के समय डिजिटली सेव की जायेगी. नामांकन करने पर सिस्टम द्वारा एक यूनिक पहचान संख्या बच्चे को दी जाएगी, जिसे प्रिंसिपल द्वारा डिजिटल रजिस्टर में लिखा जाएगा. इसके साथ ही बच्चे के स्कूल छोड़ने पर भी उसकी सारी जानकारी इसी प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था RO-ARO का पेपर, मशीन के पार्ट्स के बीच छिपाकर लाया गया बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'हार से हताश होकर अराजकता की राजनीति कर रहा विपक्ष'
CM योगी बोले- 'हार से हताश होकर अराजकता की राजनीति कर रहा विपक्ष'
'न ब्रज में, न अवध में', यूपी में बैन हो धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री! अखिलेश यादव की मांग
'न ब्रज में, न अवध में', यूपी में बैन हो धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री! अखिलेश यादव की मांग
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
CM योगी का अखिलेश पर निशाना, कहा- 'उनके लिए परिवार ही प्रदेश था'
CM योगी का अखिलेश पर निशाना, कहा- 'उनके लिए परिवार ही प्रदेश था'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget