एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue: हम NDRF से हैं, आपको... 17 दिन बाद जब मजदूरों को दिखे देवदूत तो कैसा था उनका पहला रिएक्शन

Uttarkashi Tunnel Rescue Successful: निर्माणाधीन साढ़े चार किलोमीटर लंबी सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में 12 नवंबर को भूस्खलन हुआ था. जिसमें 41 श्रमिक फंस गए थे. इन्हें मंगलवार को बचाया गया है.

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया. ये रेस्क्यू ऑपरेशन 400 से ज्यादा घंटे तक चला. पूरे देश की दुआएं इन श्रमिकों के साथ थी. इस पूरे घटनाक्रम में मंगलवार को वो सबसे खास पल था जब एनडीआरएफ के जवान सुरंग में आए मलबे के आर-पार पहुंचे. एनडीआरएफ के टीम कमांडर मनमोहन ने इस बारे में जानकारी दी है. 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब इन्हें बचाने के लिए जैसे ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के चार जवान मलबे के दूसरे छोर तक पहुंचे तो श्रमिकों की सुरक्षित निकासी की उम्मीदें बढ़ गयी थीं. सुरंग के दूसरे छोर तक रेंग कर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति मनमोहन ने बताया कि जैसे ही हमने उनकी ओर हाथ हिलाया और घोषणा की कि एनडीआरएफ की एक टीम उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए यहां है और उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, श्रमिकों के समूह के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा हो गया. 

आपको सुरक्षित निकालने आए हैं...

उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रही. राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले एनडीआरएफ के कर्मी सचिन चौधरी ने अपना अनुभव साझा करते हुये पीटीआई को बताया कि हमने उन्हें बताया कि हम एनडीआरएफ से हैं और आपको सुरक्षित निकालने आए हैं और पूरा देश आपके साथ खड़ा है.

रेंगते हुए पहुंचे श्रमिकों के पास

उन्होंने कहा कि हम 800 मिलीमीटर व्यास वाले पाइपों में रेंगते हुए उनके पास पहुंचे थे. हमारे पीछे स्ट्रेचर थे. हमारे पास ऑक्सीजन सिलेंडर और पानी की बोतलें थीं. उन्होंने बताया कि हम वहां पहुंचे और 17 दिन से सुरंग में फंसे श्रमिकों का हौसला बढ़ाया. वहीं ऑपरेशन की सफलता पर एनडीआरएफ कर्मी शैलेश कुमार चौधरी ने कहा कि मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है. जब भी मैं अपना जन्मदिन मनाऊंगा, मुझे यह दृश्य और यह बचाव अभियान याद आएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarkashi Tunnel Rescue: दिवाली के रोज हादसे से रेस्क्यू तक, बीते 17 दिनों में कब क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
UP News: यूपी में होमगार्ड जवानों को मिलेगी कैशलेस सुविधा, सरकार ने 5 लाख रुपये की दी मंजूरी
लखनऊ: यूपी में होमगार्ड जवानों को मिलेगी कैशलेस सुविधा, सरकार ने 5 लाख रुपये की दी मंजूरी
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने किया बड़ा दावा
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने किया बड़ा दावा

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget