एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में किसानों के लिए मुसीबत बनी बेमौसम बारिश, गेहूं की फसल को भारी नुकसान

Uttarakhand: उत्तराखंड में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है. बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं, सरसों और सब्जी की खेती से जुड़े किसानों को क्षति हुई है.

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित हुई है. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के पर्वतीय एवं मैदानी जनपदों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया था. बुधवार देर शाम प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं, सरसों और सब्जी की खेती से जुड़े किसानों का भारी नुकसान किया है. प्रशासन की टीमों द्वारा बरसात के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

बुधवार को तराई में मौसम का मिजाज बदलने के कारण देर शाम तेज आंधी तूफान के साथ साथ बरसात और ओलावृष्टि हो गई. जिस कारण आम की बागवानी, लीची की बागवानी, गेहूं की फसल, सब्जी की फसल और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ था‌. इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता दोगुनी कर दी हैं. प्राकृतिक कारणों से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की हैं.

किसानों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग
वरिष्ठ किसान नेता सुरेश पपनेजा ने बताया कि बुधवार की शाम और बृहस्पतिवार की सुबह को तेज बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ. उन्होंने कहा कि बरसात और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों और सब्जी की खेती करने वाले किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए.

मौसम वैज्ञानिक शिवानी कोठियाल ने बताया कि बुधवार की शाम और बृहस्पतिवार की सुबह उधम सिंह नगर जिले में अनुमान से ज्यादा बरसात दर्ज हुई है. दो दिनों में 29.4 एमएम बरसात हुई है. तेज हवाओं और बरसात के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल, सरसों की फसल, सब्जी के साथ ही आम और लीची की बागवानी को भारी नुकसान हुआ हैं. उन्होंने बताया कि आज और अगले दो दिनों तक मध्यम बरसात होने की आशंका है. बाकी तीन दिनों तक तेज हवाओं, बिजली और तूफान का येलो अलर्ट दिया गया हैं, 13 अप्रैल के बाद से मौसम खुल जाएगा.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढे़ं: सपा सांसद को सताया जान जाने का डर! इलाहाबाद हाईकोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget