एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानें IMD अपडेट

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने 5 जनवरी से संभावित मौसम बदलाव को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है. पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते सड़कें बंद हो सकती हैं.

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की ओर है. मौसम विभाग ने 5 जनवरी से राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है. 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. 3 और 4 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 5 जनवरी से शुरू होने वाला यह बदलाव 7 जनवरी तक बना रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 5 जनवरी से सक्रिय होने जा रहा है. इस बदलाव के चलते उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है. नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में 6 जनवरी को हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगेगा.

देहरादून में मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है. यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है. दूसरी ओर, हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तराई के इलाकों में शीतलहर के कारण ठंड और कोहरा लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहे हैं.

हल्द्वानी समेत पहाड़ी इलाकों में सुबह से खिली रही धूप 

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और शीतलहर जारी है. इसके चलते स्थानीय लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ गई है. लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं. गुरुवार को हल्द्वानी समेत पहाड़ी इलाकों में सुबह से धूप खिली रही. स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया. हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में कमी महसूस की गई. देहरादून में भी सूरज ने दस्तक दी, लेकिन ठंड का असर बरकरार रहा.

आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क रहने का निर्देश

मौसम विभाग ने 5 जनवरी से संभावित मौसम बदलाव को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है. पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते सड़कें बंद हो सकती हैं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तराखंड की बर्फबारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है. लेकिन इस बार प्रशासन ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है. ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी लेने और जरूरी तैयारियों के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है.

कोहरा और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को किया प्रभावित

शीतलहर का प्रकोप तराई के इलाकों में ज्यादा महसूस किया जा रहा है. कोहरा और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. किसानों के लिए यह मौसम मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि ठंड का असर फसलों पर भी पड़ सकता है.

3-4 जनवरी: प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा.
5-7 जनवरी: 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.
6 जनवरी: नैनीताल और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

लोगों को अलर्ट रहने की दी सलाह

मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की गई है.

महाकुंभ में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी का भव्य छावनी प्रवेश, दिखा सबसे अलग अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget