एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में चमोली समेत 4 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी, अलर्ट पर NDRF

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हल्की श्रेणी के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग (IMD) ने बर्फीले तूफान (snow storm) की चेतावनी जारी की है. दरअसल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बर्फीले तूफान का खतरा बताया है. वहीं इस तूफान की संभावना तीन हजार मीटर से ऊपरी के इलाकों में है. ऐसे में एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) और जिला प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. वहीं अलर्ट को देखते हुए एक हेलीकॉप्टर भी स्टैंड बाय पर रखा गया है.

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के चार जनपद चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी दी गई. वहीं इसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि डीजीआरई चंडीगढ़ द्वारा क्षेत्र विशेष की बर्फबारी, मौसम आदि की रेगुलर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाती है. ऐसे में उन तथ्यों के आधार पर दैनिक चेतावनी जारी की जाती है. इस संबंध में अपील की गई है कि किसी प्रकार की अफवाहें या भ्रामक खबरें ना फैलाएं. 

देहरादून में चढ़ने लगा पारा, 26.8 पहुंचा तापमान
मौसम के बदले मिजाज के चलते देहरादून में ठंड का असर कम होने लगा है. पारा भी दिनों दिन चढ़ने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.

फरवरी में सामान्य से कम बारिश
उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-

UP MLC Election Results 2023 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में बरेली और झांसी में जीती BJP, 2 पर बीजेपी आगे, सपा को बड़ा झटका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget