एक्सप्लोरर

Uttarakhand Snowfall: बर्फबारी से गंगोत्री और बद्रीनाथ धाम का मौसम हुआ सुहाना, देखें मनमोहक नजारा

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से तामपान लुढ़क गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने 2500 मीटर से 3500 मीटर की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया था.

Snowfall in Uttarakhand: उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया. गंगोत्री और बद्रीनाथ धाम में बारिश के साथ बर्फबारी हुई. बर्फ की सफेद चादरों ने वादियों को ढंक लिया. बद्रीनाथ धाम में रविवार से बर्फबारी का दौर जारी है. बारिश के साथ हुई बर्फबारी से तापमान गिर गया. मैदानी इलाकों में भी असर देखा गया. लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल के लिए चेतावनी जारी की थी.

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 2500 मीटर से 3500 मीटर की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया था. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 18 से 20 फरवरी तक उत्तराखंड के मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा. मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई थी. मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 18 से 20 फरवरी तक बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. गंगोत्री और बद्रीनाथ धाम समेत वादियों में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है बद्रीनाथ धाम में आसमान से बर्फ के फाहें गिर रहे हैं. 

गंगोत्री और बद्रीनाथ धाम में बर्फ की बारिश

साल की तीसरी बर्फबारी से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं. फरवरी की शुरुआत में साल की पहली और पांच फरवरी को दूसरी बारिश के साथ बर्फबारी हुई थी. रविवार को तीसरी बार की बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों में भी खुशी की लहर है. माना जा रहा है कि बर्फबारी से पर्यटन का कारोबार अच्छा हो सकता है. सैलानी बड़ी संख्या में बर्फबारी का लुत्फ उठाने उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं. बद्रीनाथ धाम में बर्फ की मोटी चादरें जमा हो गई हैं. कारोबारियों को बर्फबारी से काफी उम्मीदें लगी हुई थीं. 

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने गाजीपुर से बीएसपी सांसद को दिया टिकट, मायावती भी जता चुकी हैं भरोसा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget