एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के दो जिलों में मतदाता सत्यापन अभियान शुरू, असामान्य वृद्धि के चलते जांच आदेश जारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड चुनाव के लिए मतदाताओं की संख्या में वृद्धि ने चिंता जताई है. मुख्य चुनाव अधिकारी ने विशेष मतदाता सत्यापन अभियान का आदेश दिया है। टीम घर-घर जाकर दस्तावेजों की जांच करेगी

Uttarakhand Election News: उत्तराखंड में आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रदेश के दो जिलों अल्मोड़ा और पौड़ी में मतदाताओं की संख्या में असामान्य वृद्धि का मामला सामने आया है. इस पर मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने संज्ञान लेते हुए दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को विशेष मतदाता सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इन जिलों में मतदाताओं की संख्या, राज्य के औसत मतदाता-जनसंख्या अनुपात (ईपी रेशियो) से काफी अधिक है.

उत्तराखंड का सामान्य ईपी रेशियो 704 है, यानी प्रति 1000 की जनसंख्या पर औसतन 704 मतदाता हैं. लेकिन अल्मोड़ा में यह अनुपात प्रति 1000 जनसंख्या पर 995 है, जबकि पौड़ी में 979 है. इससे संकेत मिलता है कि इन जिलों में मतदाताओं की संख्या सामान्य से लगभग 27.50 से 29.10 प्रतिशत अधिक है. इस वृद्धि की वैधता की जांच के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जिलाधिकारियों को ईपी रेशियो का पूरा डेटा उपलब्ध कराया है, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से की जा सके.

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन 
इस सत्यापन अभियान के तहत जिलाधिकारियों के नेतृत्व में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा.अधिकारियों का मानना है कि यह वृद्धि उन मतदाताओं की वजह से हो सकती है जो स्थायी रूप से इन जिलों के निवासी हैं लेकिन अन्य राज्यों में निवास करते हैं.चुनाव आयोग यह भी जांचेगा कि इन मतदाताओं के नाम अन्य राज्यों में भी तो दर्ज नहीं हैं, जिससे कि दोहरे मतदान की संभावना को खत्म किया जा सके.

दस्तावेजों की जांच करेगी स्थानीय टीम
इस प्रक्रिया में जिलाधिकारी और स्थानीय निर्वाचन कार्यालय का विशेष सहयोग लिया जाएगा.स्थानीय अधिकारियों की टीम घर-घर जाकर दस्तावेजों की जांच करेगी और मतदाताओं की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करेगी. यह देखा जाएगा कि कहीं यह संख्या गलत या अनाधिकृत मतदाता सूची की वजह से तो नहीं बढ़ी है. इस सत्यापन अभियान में स्थानीय नागरिकों और ग्राम स्तर पर मुखिया व अन्य प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा.

क्या बोले निर्वाचन अधिकारी डॉ.पुरुषोत्तम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.पुरुषोत्तम ने इस मामले में कहा कि यह अभियान सुनिश्चित करेगा कि मतदाता सूची में केवल वास्तविक मतदाताओं के नाम ही दर्ज हों. उनके अनुसार सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि ये अतिरिक्त मतदाता वैध हैं या इन्हें सूची से हटाने की आवश्यकता है. यदि इस अभियान के दौरान कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी और अनाधिकृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे. चुनाव आयोग का यह कदम मतदाता सूची को साफ-सुथरा और निष्पक्ष रखने के उद्देश्य से उठाया गया है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो.

ये भी पढ़ें: UP By-Election: 'योगी सरकार कुछ भी कर लें, लेकिन...’, यूपी उपचुनाव पर सपा के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget