एक्सप्लोरर

Uttarkashi News: मुसलमानों की दुकानों पर पोस्टर लगाने वाली संस्था के संस्थापक का दावा- 'जान से मारने की मिली धमकी'

Love Jihad: पुरोला (Purola) बाजार में पोस्टर चिपकाने के बाद विभिन्न धारों में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. ये पूरा मामला 26 मई को उत्तरकाशी के पुरोला में हुई एक घटना के बाद शुरू हुआ है.

Uttarakhand News: उत्तरकाशी जिले के सांप्रदायिक तनाव से ग्रस्त पुरोला कस्बे में मुसलमानों द्वारा चलाई जा रही दुकानों पर कथित रूप से धमकी भरे पोस्टर का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. अब पोस्टर चिपकाने वाली संस्था 'देवभूमि रक्षा अभियान' के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने शुक्रवार को दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है.

भारती ने दावा किया है कि उन्हें 14 जून को एक पत्र मिला जिसमें उनका सिर धड़ से अलग करने की धमकी देते हुए ऐसा करने वाले व्यक्ति को पांच करोड़ रुपये इनाम देने की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि यह पत्र एक कागज के थैले में था जिसमें पत्थर भरे हुए थे और उसे उनके आवास परिसर में फेंका गया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने यह पत्र पुलिस को सौंप दिया है.

UP Power Cut: बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी, मंत्री एके शर्मा और UPPCL के अध्यक्ष को किया तलब

एफआईआर दर्ज
इस बीच, पुरोला बाजार में पोस्टर चिपकाने के संबंध में बड़कोट पुलिस थाने में भारती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में नामजद मामला दर्ज किया गया है. प्रभारी पुलिस निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि भारती से इस संबंध में 25 जून को पुलिस थाने में अपने बयान दर्ज कराने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि उनसे जांच में सहयोग करने और कोई साक्ष्य नष्ट नहीं करने को भी कहा गया है.

'लव जिहाद' की कथित घटनाओं को लेकर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला में प्रस्तावित 'महापंचायत' का आयोजन रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लागू किए जाने के विरोध में पुरोला तथा अन्य समीपवर्ती कस्बों में गुरुवार को बाजार बंद रहे थे. पुरोला में तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. गौरतलब है कि करीब एक पखवाड़े पहले 26 मई को एक हिन्दू नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा कथित रूप से भगाने के प्रयास के बाद से उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

क्या था मामला?
हालांकि, स्थानीय लोगों ने लड़की के अपहरण के इस प्रयास को विफल कर दिया था. घटना के बाद अल्पसंख्यक समुदायों के व्यक्तियों की दुकानों के शटर पर धमकी भरे पोस्टर चिपका दिए गए थे जिनमें पर उनसे तत्काल कस्बा छोड़ने को कहा गया था. कथित रूप से 'देवभूमि रक्षा अभियान' द्वारा चिपकाए गए इन पोस्टरों में 'लव जिहादियों' को 15 जून को होने वाली महापंचायत से पहले पुरोला छोड़ देने या गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गयी थी. लेकिन, बाद में स्थानीय प्रशासन के दवाब के मद्देनजर महापंचायत को स्थगित कर दिया गया.

भारती ने जोर देकर कहा कि महापंचायत रद्द नहीं की गयी है, उसे केवल आगे टाला गया है. उन्होंने दावा किया, ‘‘महापंचायत आयोजित होगी. लव-जिहादियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा.’’ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने भारती का सिर कलम करने की धमकी देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि साधु—संत भारती के साथ हैं.

महंत रविंद्र पुरी ने कहा, ‘‘हम भारती के साथ हैं. भारती ने ना केवल लव-जिहाद के खिलाफ संघर्ष किया है बल्कि उन्होंने उत्तराखंड के हित में कई लड़ाइयां लड़ी हैं. उन्हें धमकी देने वालों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें दंड दिया जाना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
यूपी में Gen Z कराएंगे कांग्रेस की नैया पार! 2027 को लेकर बनाया प्लान
यूपी में Gen Z कराएंगे कांग्रेस की नैया पार! 2027 को लेकर बनाया प्लान
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget