एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में UCC लागू करने की तैयारी तेज, नियमावली में हो रहा संशोधन, जल्द मिलेगी मंजूरी

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में यूसीसी को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए शासन द्वारा तैयार की जा रही नियमावली के प्रारूप में बदलाव किए जा रहे हैं. जिसके बाद इस प्रक्रिया को तेज किया जाएगा.

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. कानून को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए शासन द्वारा तैयार की जा रही नियमावली के प्रारूप में बदलाव किए जा रहे हैं. 424 पृष्ठों की इस नियमावली में कई ऐसे प्रावधान पाए गए हैं, जो केंद्रीय कानूनों का दोहराव करते हैं. इन्हें हटाने और आवश्यक संशोधन करने पर मंथन जारी है. गृह विभाग के नेतृत्व में इस नियमावली को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है.

प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता को विधानसभा से पारित करा चुकी है, और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी प्राप्त हो चुकी है. इस कानून के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार ने फरवरी 2024 में पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था. अक्टूबर में इस समिति ने अपनी रिपोर्ट और नियमावली का प्रारूप सरकार को सौंप दिया. प्रारूप की समीक्षा के बाद, समिति को भंग कर क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया, जिसमें अधिकांश वही सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने प्रारंभिक नियमावली तैयार की थी.

UCC की नियमावली में संशोधन
विधि एवं न्याय विभाग की समीक्षा में पाया गया कि नियमावली के कई प्रावधान ऐसे हैं, जो पहले से ही केंद्रीय कानूनों में मौजूद हैं. विशेष रूप से उत्तराधिकार और विवाह संबंधी विषयों में दोहराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है. विभाग ने सिफारिश की कि इन बिंदुओं को हटाकर नियमावली को सरल और स्पष्ट बनाया जाए ताकि आमजन के लिए इसका पालन सुगम हो.

इसके तहत अर्थदंड की व्यवस्था को लेकर भी गहन मंथन जारी है. वित्त विभाग के साथ इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रस्तावित आर्थिक दंड विधि सम्मत हो और भविष्य में कानूनी विवादों का सामना न करना पड़े. शासन का उद्देश्य नियमावली को कानूनी रूप से सुदृढ़ और व्यावहारिक बनाना है.

गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने जानकारी दी कि नियमावली के प्रारूप को लेकर कई चरणों में बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही संशोधनों को अंतिम रूप देकर नियमावली को लागू किया जाएगा. उनका कहना है कि प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के साथ-साथ आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि समान नागरिक संहिता की नियमावली के माध्यम से विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे विषयों को एक समान कानूनी ढांचे में लाया जाएगा. हालांकि, इसकी सफलता इस पर निर्भर करेगी कि नियमावली को कितना व्यावहारिक और स्पष्ट रूप दिया जाता है.

UCC लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड!
प्रदेश सरकार की इस पहल को देशभर में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता को लागू करने का साहसिक निर्णय लिया है. वर्तमान में यह कानून राज्य की प्रमुख नीतिगत योजनाओं में शामिल है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सरकार का पूरा ध्यान केंद्रित है. जल्द ही अंतिम रूप मिलने के बाद यह नियमावली राज्य में लागू कर दी जाएगी. इसके साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल पेश करेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन
योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन
योगी सरकार संवार रही UP के शहर! पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार
योगी सरकार संवार रही UP के शहर! पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
रामपुरः 'इलाज के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी', CMS का निर्देश
रामपुरः 'इलाज के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी', CMS का निर्देश

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget