एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सिद्धबली और पूर्णागिरी होगा दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों का नाम

कोटद्वार-दिल्ली के बीच शुरू होने वाली ट्रेन का नाम 'सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस' रखा गया है. दूसरी ट्रेन दिल्ली और टनकपुर के बीच चलेगी और इसका नाम 'पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस' होगा.

देहरादून: उत्तराखंड के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों की रेलवे बोर्ड से मंजूरी के बाद अब उनका नामकरण भी हो गया है. नई ट्रेनों का नाम सिद्धबली और पूर्णागिरी होगा. बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने नाम प्रस्तावित किये थे. बलूनी ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन फरवरी महीने के अंत तक हो जायेगा.

कोटद्वार-दिल्ली के बीच शुरू होने वाली ट्रेन का नाम 'सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस' रखा गया है. इसकी एक खास वजह है कि कोटद्वार में सिद्धबली पीठ स्थापित है और लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से यहां दर्शन करने आते हैं. इस धाम का अपना धार्मिक महत्व है. नई ट्रेन का फायदा पौड़ी गढ़वाल के उन जिलों के लोगों को मिलेगा जो दिल्ली में रहते हैं, वो आसानी से अपने क्षेत्र में आ जा सकेंगे. यह ट्रेन पलायन रोकने में भी मदद करेगी.

दूसरी ट्रेन दिल्ली और टनकपुर के बीच चलेगी और इसका नाम 'पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस' होगा. टनकपुर में मां पूर्णागिरी धाम होने की वजह से ट्रेन का नामकरण किया गया है. ट्रेन से पूर्णागिरी धाम में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी. इसके अलावा यहां से लगती हुई अंतरराष्ट्रीय सीमा के मद्देनजर इस ट्रेन का सामरिक महत्त्व भी होगा.

अनिल बलूनी ने कहा कि दोनों ट्रेनें विकास को गति देने के साथ ही पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा देंगी. उन्होंने कहा कि ये ट्रेन रेलवे बोर्ड ने उनके प्रस्ताव पर पहले ही मंजूर कर दी थी, अब इनका नामकरण भी हो गया है जिसमें उत्तराखंड की झलक मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

योगी सरकार ने ई गवर्नेंस की तरफ बढ़ाया कदम, पेपरलेस होगी कैबिनेट

गाजीपुर बॉर्डर पर कंटीले तार, शायराना अंदाज में अखिलेश ने सरकार पर किया वार, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget