एक्सप्लोरर

Dehradun News: तीर्थ पुरोहितों ने किया कैबिनेट मंत्रियों के घर का घेराव, कहा- देवस्थानम बोर्ड को जल्द भंग करे सरकार

Dehradun News: उत्तराखंड में तीर्थ पुरोहितों ने आज अपना आंदोलन तेज करते हुए कैबिनेट मंत्रियों के घर का घेराव किया और देवस्थानम बोर्ड को जल्द से जल्द भंग करने की मांग की.

Dehradun News: उत्तराखंड में तीर्थ पुरोहितों ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए अपना विरोध तेज कर दिया है. अभी तक जहां इस मामले में चारों धामों में तीर्थ पुरोहित आंदोलन कर रहे थे, वहीं अब राजधानी देहरादून में भी तीर्थ पुरोहितों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रदेश के सभी मंत्रियों के आवास का घेराव किया और बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की.

तीर्थ पुरोहितों ने दिया मंत्रियों के घर के बाहर घरना

वहीं जब देहरादून में तीर्थ पुरोहितों ने कैबिनेट मंत्री मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरना शुरू किया तो उन्होंने तीर्थ पुरोहितों को आश्वासन दिया कि है वो 30 नवंबर तक का इंतजार करें और सरकार उसके बाद कोई बड़ा फैसला करेगी. जो तीर्थ पुरोहितों के लिए सकारात्मक निर्णय के रूप में देखा जाएगा. कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पहले भी तीर्थ पुरोहितों से 30 नवंबर तक इंतजार करने को कहा गया था और अभी वक्त पूरा होने में काफी समय बचा हुआ है.

27 नवंबर को काला दिवस मनाएंगे तीर्थ पुरोहित

बता दें कि तीर्थ पुरोहितों ने 27 तारीख को भी काला दिवस मनाने का ऐलान किया गया है. इस दौरान तीर्थ पुरोहित जन आक्रोश रैली भी निकालेंगे. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि सरकार अपने वादों को भूल रही है. आपको बता दें कि चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत की बैठक देहरादून में ही की गई थी. जिसमें चारों धामों से जुड़ी पंचायत एवं मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की.

27 नवंबर को निकालेंगे आक्रोश रैली

इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 27 नवंबर को चारों धामों के तीर्थ पुरोहित काला दिवस के रूप में मनाएंगे. आपको बता दें कि 27 नवंबर 2019 को राज्य कैबिनेट से इस बोर्ड का प्रस्ताव पारित किया गया था. इसलिए चारों धामों के तीर्थ पुरोहित एवं हकहकूकधारी इसे काला दिन के रूप में मना कर अपना विरोध जताएंगे. बता दें कि 27 नवंबर को गांधी पार्क से सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाल कर तीर्थ पुरोहित अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे.

तीर्थ पुरोहितों ने की ये मांग

इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के आवास के बाहर भी धरना दिया और उनके आश्वासन के बाद इस धरने को खत्म कर दिया गया. तीर्थ पुरोहितों ने बिशन सिंह चुफाल से कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का प्रस्ताव लाया जाए और उसको जल्द से जल्द रद्द किया जाए. इसपर चुफाल ने कहा कि बोर्ड के मामले में सरकार सकारात्मक काम कर रही है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: मायावती ने कहा, मेरे ही काम को अपना बता रही हैं बीजेपी और सपा, अपना काम बताने को जारी किया फोल्डर

JPSC Preliminary Exam: जेपीएससी सिविल सेवा का पीटी रद्द करने की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget