टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना को गोरखपुर सांसद रवि किशन ने बहुत दुखद और बहुत चिंता का विषय है. साथ की भरोसा जताया है कि महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी.

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर गोरखपुर सांसद और भोजपुरी फिल्म के एक्टर रवि किशन ने प्रतिक्रिया दी है. सांसद रवि किशन ने कहा, "हमें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है. जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी. टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र इंसान हैं."
पटना दौरे पर पहुंचे गोरखपुर सांसद रवि किशन पत्रकारों से बातचीत की. मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया दी. सांसद रवि किशन ने कहा कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना बहुत दुखद और बहुत चिंता का विषय है.
लखनऊ में कुर्मी CM के लिए लगे पोस्टर, अनुप्रिया-पल्लवी पटेल से खास अपील
जांच के दोषी को मिलेगी कठोर से कठोर सजा- रवि किशन
गोरखपुर सांसद ने कहा, "टाइगर श्रॉफ पर हमला जांच का विषय है. महाराष्ट्र पुलिस पर हमे पूरा भरोसा है. जांच होगी और जो भी दोषी होंगे उनको कठोर से कठोर सजा मिलेगी. रवि किशन ने कहा कि यह घटना बहुत चिंता का विषय है. टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र इंसान हैं." उन्होंने भगवान से टाइगर श्रॉफ की रक्षा की प्रार्थना की है. साथ ही कहा कि महाराष्ट्र पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है, बहुत जल्द सारे आरोपी पकड़ जाएंगे.
मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर हुई थी फायरिंग
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार (18 अक्टूबर 2026) की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई थी. बताया गया कि रविवार शाम को जुहू में एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से निकलते वक्त टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई थी. हमलावरों ने नजदीक से कार पर कई राउंड फायरिंग की. इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी, लेकिन कांच के टुकड़े लगने और गनपाउडर से उनका हाथ झुलस गया है. फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस जांच कर रही है.
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज






















