एक्सप्लोरर

JPSC Preliminary Exam: जेपीएससी सिविल सेवा का पीटी रद्द करने की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग पर रांची (Ranchi) में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. 

Jharkhand Police Lathi Charge: झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग पर रांची (Ranchi) में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों-युवाओं का आरोप है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है. आयोग के अधिकारियों को परीक्षाफल और रिजल्ट में गड़बड़ियों के कई सबूत सौंपे गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस बीच भाजपा (BJP) के कई विधायक भी आंदोलनकारियों के समर्थन में आ गए हैं. 

गड़बड़ी के लगे आरोप
बता दें कि, झारखंड लोक सेवा आयोग ने 7वीं से 10वीं सिविल सेवा के लिए संयुक्त रूप से पिछले महीने प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी. विगत एक नवंबर को इसका रिजल्ट घोषित किया गया. रिजल्ट निकलते ही इसमें गड़बड़ी के आरोप लगने लगे. पिछले हफ्ते भी सैकड़ों अभ्यर्थियों ने इस मुद्दे पर आयोग के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था. मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थी रांची के मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए. 


JPSC Preliminary Exam: जेपीएससी सिविल सेवा का पीटी रद्द करने की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कई अभ्यर्थियों को आई चोट
दोपहर लगभग 12 बजे आंदोलित अभ्यर्थियों का हुजूम जेपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ने लगा तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड लांघकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाईं. इसमें कई अभ्यर्थियों को चोट आई है. लाठीचार्ज के बाद भी प्रदर्शनकारी मोरहाबादी मैदान में जमे हैं. उनके समर्थन में भाजपा के विधायक नवीन जायसवाल एवं भानु प्रताप शाही और आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो भी मैदान में मौजूद हैं. 


JPSC Preliminary Exam: जेपीएससी सिविल सेवा का पीटी रद्द करने की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पद्मश्री मधु मंसूरी नायक ने भी किया समर्थन
भाजपा विधायकों ने कहा कि इन अभ्यर्थियों की मांगें जायज हैं. उनके आंदोलन के समर्थन में हम ना सिर्फ खड़े हैं, बल्कि इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने को कृतसंकल्प हैं. विधायक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड के छात्रों-युवाओं का हक मार रही है. हाल में राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से सम्मानित लोक कलाकार मधु मंसूरी नायक भी आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के समर्थन में मौके पर पहुंचे हैं. 


JPSC Preliminary Exam: जेपीएससी सिविल सेवा का पीटी रद्द करने की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस बात पर उठ रहे सवाल 
बता दें कि, जेपीएससी की तरफ से घोषित परीक्षा परिणाम में 3 दर्जन से भी ज्यादा अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके रोल लगातार समान सिरीज में हैं. लोहरदगा, साहिबगंज और लातेहार के कुछ परीक्षा केंद्रों पर एक कमरे में परीक्षा देने वाले लगातार क्रमांक वाले अभ्यर्थियों की सफलता पर सवाल उठ रहा है. नाराज अभ्यर्थियों का कहना है कि ये कैसे संभव है कि इतने सारे मेधावी एक साथ एक ही कमरे में परीक्षा दे रहे थे. हालांकि जेपीएससी का कहना है कि यह महज संयोग हो सकता है. देश में आयोजित होने वाली कई प्रतियोगी परीक्षा में रिजल्ट का ऐसा ट्रेंड दिखता रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Road Accident: झारखंड के धनबाद में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान 

Jharkhand: पुलिस की कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों का 3 दिवसीय बंद आज से शुरू, पुलिस अलर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Ranchi Students Protest: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
Ranchi Students Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget