एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: इश्क में भारी पड़ी हीरोगीरी, प्रेमिका को भगाने के लिए चुराई बाइक, पुलिस ने ऐसे धर-दबोचा

Uttarakhand News: श्रीनगर में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए वर्कशॉप के बाहर खड़ी बाइक को चुरा लिया और फिर उसे लेकर मेरठ फरार हो गया. लेकिन बाद में उसे ये हीरोगीरी भारी पड़ गई.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के श्रीनगर (Srinagar) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए वर्कशॉप के बाहर खड़ी बाइक को चुरा लिया और फिर उस पर अपनी प्रेमिका को लेकर मेरठ (Meerut) भाग आया. लेकिन ये हीरोगीरी उसे भारी पड़ गई. युवती के परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

प्रेमिका को भगाने के लिए बाइक की चोरी

दरअसल मेरठ का रहने वाला मुजाहिद अली नाम का युवक श्रीनगर में एक वर्कशॉप में काम करता था. उसका श्रीकोट की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को भगाने का प्लान बनाया. लेकिन जनाब को बस-टैक्सी से युवती को भगाना नहीं था. जिसके बाद उसने वर्कशॉप में रखी मोटरसाइकिल को ही चुरा लिया और इसके बाद वो प्रेमिका को लेकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया. जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को पता चली तो उन्होंने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई. 

चोरी की बाइक पर प्रेमिका को लेकर फरार

इसी दौरान एक अन्य रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज हुई, वो रिपोर्ट बाइक चोरी की थी. शुरुआत में तो ये दोनों अलग-अलग मामले लग रहे थे लेकिन जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिसने बाइक चुराई है वो ही लड़की को भी लेकर भागा है. इसके बाद पुलिस दोनों मामलों में आरोपी की तलाश में जुट गई. पुलिस ने नगर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध कॉल डिटेल के माध्यम से पुलिस ने हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ गाजियाबाद और दिल्ली समेत कई जगहों पर दबिश दी. 

'इस्तीफे वाली चिट्ठी' के बाद आज CM योगी से मिलेंगे दिनेश खटीक, जेपी नड्डा से भी कर चुके हैं मुलाकात

पुलिस ने मेरठ से धर दबोचा

इसके बाद पुलिस की तलाश खत्म हुई मेरठ में जहां पर आरोपी मुजाहिद अली का घर है. मेरठ पहुंचने के बाद पुलिस ने युवती को यहां से सही-सलामत बरामद कर लिया और बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वो बाइक चोरी नहीं करना चाहता था. लेकिन लड़की को भगाने के लिए उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया. 

ये भी पढ़ें- 

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget