एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: आपदाग्रस्त धराली के मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू, GPR की ली गई मदद

खीर गंगा नदी में आयी भीषण बाढ़ से तबाह हुए धराली गांव में जमा मलबे में लापता लोगों के जीवित होने की संभावना समय बीतने के साथ और कम होती जा रही है.

राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के विशेषज्ञों ने उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त धराली गांव में मलबे में दबे लोगों की तलाश मंगलवार को ‘ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार’ (जीपीआर) की मदद से शुरू कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम उन जगहों की पहचान करेगी और ध्यान देगी जहां मलबे के नीचे मानव उपस्थिति हो सकती है.

‘जीपीआर’ एक भूभौतिकीय विधि है जो सतह के नीचे वस्तुओं और संरचनाओं का पता लगाने के लिए रेडियो तरंगों का उपयोग करती है. कीचड़ और पानी की उपस्थिति के बीच भी संस्थान के ये रडार मानव उपस्थिति का पता लगा सकते हैं.

संस्थान ने इस साल फरवरी में तेलंगाना में एसएलबीसी सुरंग हादसे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए ‘जीपीआर’ का इस्तेमाल किया था. संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम सोमवार शाम धराली पहुंची.

हालांकि, पांच अगस्त को खीर गंगा नदी में आयी भीषण बाढ़ से तबाह हुए धराली गांव में जमा मलबे में लापता लोगों के जीवित होने की संभावना समय बीतने के साथ और कम होती जा रही है.

42 लोगों में सेना के नौ जवान शामिल

एएमयू फीस वृद्धि: बहिष्कार जारी, क्लासेज में नहीं गए स्टूडेंट्स, VC का फूंका पुतला

गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को आपदा में 43 लोगों के लापता होने की पुष्टि की जिसमें से धराली गांव के 32 वर्षीय आकाश पंवार का शव आपदा के अगले दिन बरामद किया गया था.

उन्होंने बताया कि शेष लापता 42 लोगों में सेना के नौ जवानों के अलावा धराली गांव के आठ, आसपास के क्षेत्रों के पांच, टिहरी जिले का एक, बिहार के 13 और उत्तर प्रदेश के छह व्यक्ति शामिल हैं.

पाण्डेय ने बताया कि इनके अतिरिक्त नेपाल के 29 मजदूरों के लापता होने की भी सूचना मिली, हालांकि मोबाइल फोन नेटवर्क बहाल होने के बाद इनमें से पांच लोगों के साथ संपर्क हो चुका है.

उन्होंने बताया कि शेष 24 मजदूरों के संबंध में उनके ठेकेदारों से अधिक विवरण नहीं मिल पाया और संबंधित ठेकेदारों से मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा गया है.

पाण्डेय ने बताया कि माना जा रहा है कि इन पांच मजदूरों की तरह शेष अन्य मजदूर भी सुरक्षित हो सकते हैं. उन्होंने इस संबंध में याद दिलाया कि केदारनाथ आपदा के दौरान भी लापता बताए गए कई लोग प्रभावित क्षेत्र से वापस अपने घर पहुंच गए थे.

उधर, धराली समेत उत्तरकाशी के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश होने से आ रही अड़चनों के बीच तलाश, बचाव अभियान और आपदाग्रस्त क्षेत्र तक सड़क संपर्क बहाल करने का कार्य जारी है.

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. देहरादून मौसम केंद्र ने मंगलवार के लिए देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए ‘आरेंज अलर्ट’ तथा शेष जिलों में मध्यम से भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

अधिकारियों ने बताया कि देहरादून और चंपावत जिले में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया गया. मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी जिसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों से सावधानी बरते जाने के आदेश जारी किए हैं.

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भी बारिश की चेतावनी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर 14 अगस्त तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget