एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों की बस, 6 लोग घायल

Uttarakhand Accident: हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला

उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की एक बस ढिकुली गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. इस बस में 12 से अधिक यात्री सवार थे. दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर है. सभी घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

बस (UK04 PA0430) सोमवार सुबह 7 बजे रामनगर से जौरासी के लिए रवाना हुई थी. यह भिकियासैंण, मासी और चौखुटिया होते हुए जौरासी जाती. करीब 7:30 बजे जैसे ही बस ढिकुली गांव के पास महारानी रिजॉर्ट पहुंची, तभी एक जिप्सी, एक टेंपो को ओवरटेक करते हुए तेज़ी से सामने आ गई. दोनों वाहनों को सामने आते देख बस चालक प्रताप सिंह ने बस को किनारे की ओर मोड़ दिया, लेकिन बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी भीगी हुई थी, जो बस का वजन नहीं सह सकी और बस पलट गई.

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस की मदद से घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया.

छह घायलों में से दो की हालत गंभीर

रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती छह घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपा ने बताया, "बस हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल लाया गया है. चार को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है."

मौके पर पहुंचे रामनगर के एसडीएम

प्रशासन को हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर के एसडीएम प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया, "बस चालक ने बताया कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो और जिप्सी से टक्कर बचाने के चक्कर में बस पलटी. सभी घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget