एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बिजली की कमी के बीच मानसून में बढ़ी मुसीबत, नदियों में सिल्ट आने से रुकी परियोजनाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बिजली की किल्लत के बीच मानसून ने मुसीबत और बढ़ा दी है. नदियों में आने वाले सिल्ट के चलते परियोजनाओं को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ रहा है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड ने इस साल बिजली की बड़ी किल्लत झेली. मानसून आने के बाद इस संकट के दूर होने की उम्मीद थी, लेकिन नदियों में आने वाले सिल्ट (गाद, मिट्टी, कंकड़) के चलते परियोजनाओं को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ रहा है. यही वजह है कि हर दिन अभी भी 5 से 6 मिलियन यूनिट की कमी बनी हुई है.

बाजार से बिजली खरीदने को मजबूर यूपीसीएल
उत्तराखंड में इस साल पड़ी भीषण गर्मी ने यूपीसीएल के हाथ पांव फुला दिए हैं. बिजली संकट को यूजेवीएनएल और यूपीसीएल दूर नहीं कर पाया और हर महीने करोड़ों की बिजली बाजार से खरीदता रहा. जिससे प्रदेश की आर्थिकी पर बड़ा बोझ पड़ा है. हालांकि मानसून आते ही प्रदेश में बिजली की कमी से कुछ राहत मिली, लेकिन राज्य में बिजली का संकट बरकरार है. आंकड़े बताते हैं कि अभी प्रदेश में उत्पादन के लिहाज से डिमांड में बेहद ज्यादा अंतर है और बरसात आने के बावजूद भी राज्य में डिमांड कम नहीं हुई. इसकी सबसे बड़ी वजह भारी बारिश से नदियों में आने वाला सिल्ट है, जिसकी वजह से परियोजनाओं को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ रहा है. 

18 परियोजनाएं चल रही हैं
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि हमारी सारी 18 परियोजनाएं चल रही हैं और 13 जुलाई 2022 तक हमने 1693 मिलियन यूनिट्स का जनरेशन किया है. पिछले वर्ष 13 जुलाई 2021 से तुलना की जाए तो पिछली बार 1402 मिलियन यूनिट्स का जनरेशन था, यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 290 मिलियन का जनरेशन ज्यादा किया है. इसी समय में 1 अप्रैल से लेकर 13 जुलाई तक बहुत अच्छा जनरेशन हमारे निगम द्वारा किया जा रहा है.

मानसून में सिल्ट आने से रुका काम
प्रबंध निदेशक ने बताया कि जब मॉनसून आता है तो डिस्चार्ज बढ़ता है नदियों में जनरेशन बढ़ता है लेकिन जब बाढ़ आती है तो सिल्ट भी बढ़ता है. जब सिल्ट की मात्रा बहुत बढ़ जाती है तो 3 हजार पार्ट पर मिलियन से जब ज्यादा वैल्यू हो जाती है. उस समय पॉवर हाउसेस में हमें उन मशीनों को बंद करना पड़ता है वो इसलिए करना होता कि जो पानी के अंदर सिल्ट कनटेंट है जो कि एक तरह की मिट्टी या कंकड़ है. वो एक रनिंग टर्बाइन के ऊपर टकराएंगी पानी के साथ तो वो ब्लेड को तोड़ भी सकती है. वो डैमेज ज्यादा बड़ा होगा उसकी वजह से जनरेशन लॉस ज्यादा होगा. इसलिए उससे बचने के लिए मशीनों को बंद किया जाता है. जैसे पीपीएम की मात्रा 3 हजार से कम होती है तो मशीनों को तुरंत चला दिया जाता है, 
 
हर दिन 2 करोड़ की बिजली खरीद रहा है यूपीसीएल
उत्तराखंड में करीब 50 से 51 मिलियन यूनिट बिजली की प्रतिदिन डिमांड होती है. लेकिन यूजेवीएनएल सिर्फ 20 मिलियन यूनिट का उत्पादन करता है. ऐसे में सेंटर से राज्य को करीब 24 MU बिजली मिल रही है. करीब 5 से 6 मिलियन यूनिट की हर दिन कमी हो रहा है. यूपीसीएल बाजार से हर दिन 5 से 6 एमयू यानी करीब दो करोड़ की बिजली हर दिन खरीद रहा है. 
 
राज्य में उत्तराखंड जल विद्युत निगम 18 परियोजनाएं संचालित कर रहा है. मानसून के दौरान फिलहाल कई बार सिल्ट (मलबा) आने से घंटों या फिर पूरे दिन कई परियोजनाओं को बंद करना पड़ रहा है. क्योंकि गाद आने से परियोजनाएं बंद नहीं की गई तो मशीनों को बड़ा नुकसान होता है और ऐसे में बड़ा जनरेशन लॉस हो सकता है. यूपीसीएल के अधिकारी बताते हैं कि सिल्ट की वजह से हाइड्रो प्लांट बंद होने से दो सौ से तीन सौ मेगा वॉट तक का जनरेशन कम हो जाता है. 
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं', ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी
'नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं', ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी
LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, 'आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां...'
LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, 'आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां बंद'
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 42 लाख की हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 42 लाख की हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget