एक्सप्लोरर

'हाथों में मेहंदी और माथे पर सिंदूर...', उत्तराखंड पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को किया गिरफ्तार

Uttarakhand News: पुलिस पूछताछ में शातिर महिला ने अपना नाम हिना रावत पुत्री बलवंत सिंह बताया, उसने बताया कि उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं.

Uttarakhand Robber Bride: उत्तराखंड पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो दुल्हन बनकर लोगों को लूटती थीं. कई बार ये शातिर महिला खुद को बड़े बड़े ब्रांडों की ब्रांड एम्बेसडर बताकर कई बिजनेसमेन को भी चूना लगा चुकी है. पुलिस ने शातिर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेश किया.

उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक बड़े ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए शातिर महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब शातिर महिला को गिरफ्तार किया तो महिला दुल्हन के वेश-भूषा में थी, शातिर महिला के हाथों में मेहंदी सजी, कलाइयों में चूड़ियां, माथे पर सिन्दूर लगा हुआ था. दुल्हन की वेश-भूषा में गिरफ्तार शातिर महिला का पुलिस ने आपराधिक इतिहास खोजने का प्रयास किया तो पुलिस के होश उड़ गए. क्योंकि इस महिला पर एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे.

पुलिस पूछताछ में शातिर महिला ने अपना नाम हिना रावत पुत्री बलवंत सिंह बताया, उसने बताया कि उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं. वो इन मुकदमों से बचने के लिए विदेश भेजने की तैयारी कर रही थी. विदेश जाने के लिए 30 लाख की जरूरत थी इसलिए वो दीपक को अपने प्रेमजाल में फंसाकर अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित कर रही थी. पैसा ना मिलने पर आत्महत्या और दीपक को मर्डर की धमकी दे चुकी थी. दीपक ने 50 हजार दिए थे, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

दीपक कक्कड़ नाम के एक व्यक्ति ने लिखित में शिकायत दी थी

इस घटना का खुलासा करते हुए उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दीपक कक्कड़ नाम के एक व्यक्ति ने लिखित में शिकायत दी थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज शातिर महिला की खोजबीन शुरू कर दी. शातिर महिला को किच्छा रोड़ पर स्थित होटल उदय के पास से गिरफ्तार किया है, इसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड, पीड़ित से लिए गए 50 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है.

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला दीपक कक्कड़ जब शातिर अंकिता शर्मा (हिना रावत) के प्रेम जाल में फंस गया. दीपक ने बताया कि एक महिला ने खुद को हाईकोर्ट का वकील बताया और अपना नाम अंकिता शर्मा बताकर धीरे-धीरे व्हाट्सएप के माध्यम से चैटिंग कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इस दौरान धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये की रकम को हड़प लिया, इसके साथ ही महिला ने विवाह का नाटक कर दीपक के घर में रहना शुरू कर दिया. 

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी

घर में रहते हुए अंकिता शर्मा (हिना रावत) ने दीपक कक्कड़ को कई तरह से प्रताड़ित कर रही थीं और 30 लाख रुपये की डिमांड कर रही थीं. पैसे ना देने पर वह दीपक का मर्डर करने और खुद आत्महत्या कर दीपक और उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी. जब दीपक ने महिला के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया तो पता चला कि अंकिता शर्मा का असली नाम हिना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी थाना काशीपुर है. जिसके ऊपर पूर्व में भी ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं.

समाज में बदनामी के डर कई पीड़ित थे चुप

पुलिस ने बताया कि हिना का व्यक्तित्व काफी आकर्षक और प्रभावशाली दिखावे के कारण बहुत से लोग उसके खिलाफ शिकायत कराने से कतराते थे. समाज में अपनी बदनामी के डर से कई पीड़ित अपने साथ हुई ठगी और ब्लैकमेलिंग की शिकायत तक पुलिस को नहीं कर पाएं, जिससे हिना रावत उर्फ अंकिता शर्मा को और अधिक लोगों को ठगने का मौका मिल गया‌.

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget