एक्सप्लोरर

Uttarakhand: हरिद्वार में पटवारी पेपर लीक मामले में कार्रवाई, एसआईटी ने रिटायर्ड टीचर को किया गिरफ्तार

Action:एसआईटी इंचार्ज रेखा यादव का कहना है कि पटवारी पेपर लीक घोटाले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. एसआईटी ने रिटायर टीचर अभय राम को गिरफ्तार किया है. वह हरिद्वार के लक्सर के रहने वाले हैं.

Patwari Paper Leak: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में पटवारी पेपर लीक घोटाले में कई नए नाम उजागर हो रहे हैं. मामले की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को हरिद्वार जिले के लक्सर के रहने वाले रिटायर्ड टीचर को गिरफ्तार किया है. अभय राम नाम के आरोपी टीचर पर दर्जनभर अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व करने के लिए बनाए गए सेंटर तक ले जाने का आरोप है.

दो लाख रुपये समेत कागजात बरामद

पुलिस ने अभय राम के पास से दो लाख रुपए कैश, कुछ अभ्यर्थियों की मार्कशीट और चेक बरामद किये हैं. जानकारी हो कि उत्तराखंड पटवारी भर्ती पेपर लीक घोटाले में अब तक कुल 12 गिरफ्तारियां हो चुकी है. सूत्रों की मानें तो आगे भी ये सिलसिला जारी रह सकता है. मामले में हर रोज नये-नये नाम सामने आते जा रहे हैं.

चल रही पूछताछ, अभी होनी हैं और गिरफ्तारियां

इस मामले में एसआईटी इंचार्ज रेखा यादव का कहना है कि पटवारी पेपर लीक घोटाले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. एसआईटी ने रिटायर टीचर अभय राम को गिरफ्तार किया है. वह हरिद्वार के लक्सर के रहने वाले हैं. आरोप है कि रिटायर्ड टीचर अपने रिश्तेदार के माध्यम से पेपर लीक करने वालों के संपर्क में आए. ये बच्चों को लेकर सेंटर पर पहुंचे थे. पूछताछ में रिटायर्ड टीचर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इनके पास से दो लाख रुपए कैश, कुछ अभ्यर्थियों की मार्कशीट और चेक बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ जारी है. जल्द ही और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी. 

सीएम के आदेश के बाद उजागर हुआ था मामला

जानकारी हो कि जब पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी की बात सामने आने लगी तो कुछ बेरोजगार संगठनों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर इसकी जांच कराने की मांग की थी. शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को कुछ व्हाट्सएच स्क्रीन शॉट्स भी दिखाये थे. इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिये थे. इसके बाद 22 जुलाई 2022 को इस मामले में रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी. इसके बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गयी थी.

यह भी पढ़ें: UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम बोले- अखिलेश दिनभर 'केशव' चालीसा पढ़ते हैं, बागेश्वर धाम पर किया बड़ा दावा

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget