एक्सप्लोरर

Uttarakhand: अधिकारियों ने कराई सरकार की किरकरी, कई फैसलों पर लगी हाईकोर्ट की फटकार

उत्तराखंड सरकार के कई फैसलों पर हाईकोर्ट ने सवाल खड़े किये. कई बार तो राज्य सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा. सरकार के अधिकारी अपना पक्ष भी अदालत में सही ढंग से नहीं रख सके.

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा, महाकुम्भ, परिवहन निगम कर्मचारियों के वेतन समेत कई मुद्दों पर नैनीताल हाईकोर्ट सरकार को फटकार लगा चुका है. कई ऐसे मामले रहे हैं, जिनको हाई कोर्ट के आदेश के बाद सरकार को बदलना पड़ा है. सरकार की किरकिरी हुई, जानकार मान रहे हैं कि, अधिकारियों की और से हाईकोर्ट में सही पक्ष न रखने की वजह से सरकार को बार-बार हाईकोर्ट की फटकार लगी है, और इस पर सियासत गरमाने लगी है.

उत्तराखंड में हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार को कई बार फैसले बदलने पड़े. चार धाम यात्रा को लेकर तो नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को दो बार फटकार लगा दी, और दोनों बार ही सरकार को अपना फैसला बदल कर चार धाम यात्रा स्थगित करनी पड़ी. भाजपा सरकार के पिछले साढ़े 4 साल के कार्यकाल में कई ऐसे मामले हुए हैं, जिन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी या फिर सरकार को अपने फैसले ही बदलने पड़े. लगातार हो रही सरकार की किरकिरी के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार जो भी फैसला लेती है उस पर हाईकोर्ट रोक लगा देता है. इससे साफ जाहिर है कि, सरकार के अधिकारी कोर्ट में सही तथ्य पेश नहीं करते या फिर बिना सोचे समझे ऐसे निर्णय ले जाते हैं जो जनहित में नहीं होते और फिर हाईकोर्ट को इन मामलों में हस्तक्षेप करना पड़ता है.

इन मामलों पर हाईकोर्ट रहा सख्त

-चार धाम यात्रा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक.

-कुंभ में हुए RT-PCR मामले पर भी सरकार को फटकार.

-परिवहन निगम कर्मचारियों को वेतन न देने पर सरकार की किरकिरी.

-महाकुंभ के आयोजन पर पर्याप्त व्यवस्था न होने पर सरकार को फटकार.

-गेस्ट टीचर और उपनल कर्मचारियों के मामले पर सवाल.

-उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने के मामले पर हाईकोट सख्त रहा.

-पूर्व सीएम सुविधा एक्ट को हाई कोर्ट ने निरस्त किया.

-कोरोना के दौरान सरकार की स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था ना होने पर हाईकोर्ट की फटकार.

सख्त रहा हाई कोर्ट
हाईकोर्ट ने परिवहन निगम के कर्मचारियों को पिछले 5 महीने से वेतन न देने पर सख्त रुख अपनाया. हाई कोर्ट ने सरकार को साफ कहा कि, वह आईएएस अधिकारियों के वेतन रोके, लेकिन कर्मचारियों के वेतन दें, इससे साफ जाहिर है कि हाईकोर्ट सरकार के फैसले से काफी नाराज रहा है. वहीं परिवहन निगम के कर्मचारी भी यह बात कह रहे हैं कि, उन्होंने सरकार के सामने कई बार अपना पक्ष रखा लेकिन बात नहीं सुनी गई. आखिर में गुहार हाईकोर्ट में लगानी पड़ी.  जिसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार को सख्त हिदायत दी है कि, परिवहन निगम के कर्मचारियों का वेतन दिया है जाए. वहीं, जानकार मान रहे हैं कि सरकार के अधिकारियों की ओर से हाईकोर्ट में सही पक्ष नहीं रखा जाता और अधिकारी सरकार को गुमराह भी करते हैं, जिससे हाईकोर्ट सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाता है.

कोर्ट में अपना पक्ष रखने में असफल रही सरकार

सरकार के कई फैसलों पर हुई उच्च न्यायालय की फटकार इस बात को साफ जाहिर करती है. कहीं ना कहीं सरकार की ओर से न्यायालय के समक्ष अपने पक्ष को मजबूती से नहीं रखा गया, साथ ही अपने फैसलों के हिसाब से तैयारियां पुख़्ता भी नहीं की गई. यही वजह रही कि, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार को अपने कई फैसले बदलने पड़े.

ये भी पढ़ें.

दहेज में पूरी नहीं हुई बोलेरो की डिमांड तो लड़की के घर नहीं पहुंची बारात, दूल्हा हुआ फरार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget