एक्सप्लोरर

Haridwar Kumbh 2021 Traffic Rules: हरिद्वार में नया ट्रैफिक प्लान लागू, शाही स्नान में होना है शामिल तो यहां पढ़ें पूरी जानकारी

हरिद्वार में हर तरफ से एंटर करने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है. कुंभ सीओ ट्रैफिक प्रकाश देवली ने बताया कि शाही स्नान पर ट्रैफिक के लिए तैयारी की गई है.

हरिद्वार: यदि आप शाही स्नान के दौरान हरिद्वार आने के लिए विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. हरिद्वार शाही स्नान के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है, जो 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लागू रहेगा. इसके साथ ही 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक हरिद्वार में भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

पुलिस ने इनके लिए आज से ही ट्रायल शुरू कर दिया है ताकि वक्त पर लोगों को दिक्कत न हो. हरिद्वार में हर तरफ से एंटर करने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है. यात्री को पार्किंग से गंगा घाटों तक लाने के लिए सटल बसों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ ही यदि ट्रैफिक ज्यादा बढ़ता है तो उसके लिए पुलिस ने अलग से व्यवस्था की है. पुलिस आज से ही कल के ट्रैफिक प्लान के लिए ट्रायल में लगी है.

सभी आने जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक मैप दिए जा रहे हैं ताकि 8 अप्रैल से हरिद्वार आने वाले लोगों को इसकी जानकारी रहे कि उनको अपने वाहन की पार्किंग कहां करनी है. कुंभ सीओ ट्रैफिक प्रकाश देवली ने बताया कि शाही स्नान पर ट्रैफिक के लिए तैयारी की गई है. इसके लिए बड़े स्तर पर ब्रीफिंग की जाएगी. लेकिन हरिद्वार आने वाले सभी श्रद्धालु ट्रैफिक प्लान की जानकारी लेकर ही हरिद्वार आएं क्योंकि उसके लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था की जा रही है.

ये है ट्रैफिक प्लान-

हरियाणा-सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए

आने का मार्ग: सहारनपुर - इमलीखेड़ा -धनोरी - पीपल तिराहा - सलेमपुर तिराहा - सिडकुल मार्ग - किर्बी चोक - चिन्मय कालेज -पीठ बाज़ार पार्किंग/धीरवाली पार्किंग

जाने का मार्ग: शिवालिक नगर - सलेमपुर तिराहा -बी0एच0ई 0एल0 तिराहा- रूडकी बाईपास/रुड़की शहर

नजीबाबाद-कोटद्वार-नैनीताल की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की पार्किंग

आने का मार्ग: नजीबाबाद/कोटद्वार/नैनीताल - कांगडी - 4.2 कि0मी0 - गौरीशंकर/नीलधारा पार्किंग

जाने का मार्ग: गौरीशंकर / नीलधारा पार्किंग - हनुमान मंदिर रैंप - चंडी चौक - नजीबाबाद

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की पार्किंग

हल्के वाहनों के आने का मार्ग: दिल्ली- मेरठ- फलौदा -पुरकाजी -लक्सर- जगजीतपुर - शनिदेव मंदिर चौक - दक्ष पार्किंग/जगजीतपुर पार्किंग

बड़े वाहनों के आने का मार्ग: दिल्ली -मेरठ मु0नगर मंगलोर -नगला इमारती- लैंडोरा -लक्सर -जगजीतपुर- दक्ष पार्किंग/जगजीतपुर पार्किंग

जाने का मार्ग: दक्ष पार्किंग - सिंहद्वार - रा0 राजमार्ग 334 - COER कॉलेज - रूडकी बाईपास/रुड़की शहर

Haridwar Kumbh 2021 Traffic Rules: हरिद्वार में नया ट्रैफिक प्लान लागू, शाही स्नान में होना है शामिल तो यहां पढ़ें पूरी जानकारी

देहरादून-ऋषिकेश-गढ़वाल की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की पार्किंग

आने का मार्ग: नेपाली फार्म - हरिपुर कलां से छोटे वाहन दूधियाबंध पार्किंग/सप्त सरोवर पार्किंग/शन्तिकुञ् पार्किंग

रोडवेज बस: दूधाधारी चोक मेंगो होटल से यूटर्न मोतीचूर पार्किंग

प्राईवेट बस: दूधाधारी चोक - RTO चोक - दूधाधारी पार्किंग

जाने का मार्ग: दूधाधारी पार्किंग /सप्तऋषि पार्किंग/शान्तिकुञ् पार्किंग - मोतीचूर पार्किंग से पुरानी सप्तऋषि पुलिस चौकी से फ्लाईओवर के ऊपर से

ये भी पढ़ें:

यूपी: केजीएमयू में कोरोना विस्फोट, वीसी समेत 39 डॉक्टर मिले संक्रमित, ज्यादातर ने ली थी वैक्सीन की दोनों डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget