एक्सप्लोरर

यूपी: केजीएमयू में कोरोना विस्फोट, वीसी समेत 39 डॉक्टर मिले संक्रमित, ज्यादातर ने ली थी वैक्सीन की दोनों डोज

केजीएमयू के कुलपति समेत 39 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर डॉक्टर कोरोना वैक्सीन लगवा चुके थे.

लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना विस्फोट हुआ है. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के 39 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. केजीएमयू के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. बता दें कि कुलपति बिपिन पुरी दोबारा कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इससे पहले भी उन्हें कोरोना हो गया था. कोरोना संक्रमित डॉक्टरों में सर्जरी विभाग के 20 डॉक्टर शामिल हैं. इसके अलावा यूरोलॉजी विभाग में 9 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं. क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में भी 3 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं.

खास बात है कि इनमें से अधिकतर डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दो डोज ले चुके थे. वैक्सीन लगवाने के बावजूद ये डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि इसके अलावा 50 और हेल्थ वर्कर्स के सैंपल लिए गए हैं. इनकी रिपोर्ट कल आएगी.

यूपी में मिले 5,928 नये संक्रमित वहीं, यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5928 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें से 30 संक्रमितों की मौत भी हो गई है. अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 5,928 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,39,928 हो गई है. उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 30 संक्रमितों की मौत के बाद जान गंवाने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,924 हो गई है.

इससे पहले सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,999 मामले आए थे. प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस समय संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 27,509 है.

ये भी पढ़ें:

फिर फिसली उत्तराखंड के सीएम की जुबान, बोले- बोले बनारस में भी होता है कुंभ

मुख्तार अंसारी को यूपी के बांदा जेल लाया गया, बैरक नंबर-16 होगा माफिया का नया ठिकाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget