एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: BJP ने माना नाराज हैं Harak Singh Rawat लेकिन इस्तीफे से इनकार, आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान से करेंगे मुलाकात

बीजेपी के बड़े चेहरे हरक सिंह रावत पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं. उनके इस्तीफा देने की भी खबरें हैं हालांकि बीजेपी ने इससे इंकार किया है.इस बीच खबर है कि हरक सिंह रावत आज दिल्ली आज सकते हैं.

देहरादून: उत्तराखंड में दो दिन पहले कांग्रेस के बड़े चेहरे हरीश रावत ने एक ट्वीट पर पार्टी को बड़ा झटका दिया था तो अब बीजेपी सरकार के बड़े मंत्री हरक सिंह रावत ने नाराजगी जाहिर कर बीजेपी छोड़ने के संकेत दे रहे हैं. इस्तीफे देने तक की बात सामने आ रही है. हरक सिंह रावत के आज दिल्ली में आलाकमान से मिलने की खबर भी है.

फैसले पर सवाल उठाए जाने से नाराज हैं हरक सिंह रावत

बता दें कि नाराजगी की खबर तब सामने आई जब बीजेपी सरकार के हैवीवेट मंत्री हरक सिंह रावत अपने एक फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद कैबिनेट की बैठक के बीच में ही नाराज होकर उठ गए और ये कहते हुए बाहर निकल गए कि वो इस्तीफा दे रहे हैं. हालांकि अब तक उनके इस्तीफे वाली चिट्ठी सामने नहीं आयी है.

वहीं देहरादून कैबिनेट से निकले मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने मंत्री हरक सिंह रावत की इस्तीफे जैसी किसी भी बात से इनकार किया है. चुफाल ने ये भी कहा है कि मंत्री हरक सिंह रावत अंत तक बैठक में शामिल थे. वहीं एक और मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरक सिंह रावत ने अपनी विधानसभा कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की है.

हरक सिंह रावत आज दिल्ली आ सकते हैं

इस्तीफा भले ना आया हो लेकिन हरक सिंह रावत नाराज तो हैं. ये बात कैबिनेट में उनके सहयोगी भी मान रहे हैं.उसी नाराजगी को दूर करने के लिए खबर है कि हरक सिंह रावत आज दिल्ली आ सकते हैं और बीजेपी के सीनियर नेताओं से मिल सकते हैं.

हरक सिंह रावत के नाराज होने की एक नहीं कई वजह हैं

  1. कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को नामंजूर किया गया
  2. बहू के लिए बीजेपी से टिकट की मांग पर जवाब नहीं मिला
  3. तीरथ सिंह रावत के बाद पुष्कर सिंह धामी को CM बनाया गया
  4. हरक सिंह रावत अपने क्षेत्र कोटद्वार में एक मेडिकल कॉलेज बनाना चाहते थे जिसे कैबिनेट ने नामंजूर कर दिया..
  5. हरक अपनी बहू के लिए बीजेपी से टिकट चाहते हैं.. जिस पर अब तक पार्टी से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है
  6. तीरथ सिंह रावत को हटाने के बाद महज दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया गया और उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया.

हरक सिंह रावत को है सीएम पद की चाहत

सीएम पद की चाहत रखने वाले हरक सिंह रावत को अचानक कांग्रेस में उम्मीद की किरण दिखी. जब हरीश रावत ने ट्विटर पर राजनीतिक संन्यास लेने का इशारा किया. जिसके बाद हरक सिंह रावत को कांग्रेस में अपना सियासी भविष्य बेहतर नजर आने लगा. पर अब ये उम्मीद भी टूटती दिख रही है क्योंकि हरीश रावत संन्यास लेते-लेते रुक गए या कहिए रोक लिए गए.

आपको बता दें सीएम पद की चाहत में ही हरक सिंह रावत ने 2016 में हरीश रावत की सरकार में विरोध का बिगुल बजाया था और 17 के चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें

UP Elections: सहनी की 'नैया' अब मांझी लगाएंगे पार! यूपी विधानसभा चुनाव में VIP-HAM के गठबंधन की है चर्चा 

UP Free Laptop Scheme 2021: आज से शुरू होगा फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम, सीएम योगी करेंगे योजना का आगाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget