एक्सप्लोरर

UP Elections: सहनी की 'नैया' अब मांझी लगाएंगे पार! यूपी विधानसभा चुनाव में VIP-HAM के गठबंधन की है चर्चा 

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बयान जारी करते हुए कहा कि मांझी ने मंत्री मुकेश सहनी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई.

UP Assembly Elections: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. विधानसभा चुनाव को लेकर जहां यूपी में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. वहीं, बिहार में भी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी गई है. यहां की स्थानीय पार्टियां यूपी चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं. बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की पार्टी तो पहले से ही यूपी चुनाव को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. वहीं, अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हम (HAM) ने भी यूपी के चुनावी दंगल में उतरने का मन बना लिया है.  

हम प्रवक्ता ने कही ये बात

बता दें कि शुक्रवार को मांझी और मुकेश सहनी ने एक दूसरे से मुलाकात की. उनके मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास तैरने लगे. हालांकि, हम की ओर से कयासों पर विराम लगा दिया गया है. हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बयान जारी करते हुए कहा कि मांझी ने मंत्री मुकेश सहनी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई. साथ ही यूपी चुनाव में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को लेकर एक सार्थक चर्चा हुई. अब ये चर्चा किस परिणाम पर पहुंचेगी इसकी जानकारी जल्द दे दी जाएगी. 

जेडीयू-बीजेपी लड़ेगी एक साथ 

गौरतलब है कि बीजेपी (BJP) ने भी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू (JDU) के साथ गठबंधन करने के लिए हामी भर दी है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने शुक्रवार को बताया कि बीजेपी ने जेडीयू के साथ चुनाव लड़ने पर सहमति दी है. इस बात की सूचना पार्टी को केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने दी है. मालूम हो कि यूपी चुनाव संबंधित बातचीत करने और अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन पर वार्ता करने के लिए उन्हें ही अधिकृत किया गया है.

यह भी पढ़ें -

Gopalganj News: ससुराल में साली को देख डोली जीजा की नीयत तो कर ली शादी, दो पत्नियों के चक्कर में हो गया 'कांड'

Bihar News: पटना शहर में 40 जगहों पर बनाए जाएंगे ई-टॉयलेट, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 4.30 करोड़ रुपए होंगे खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget