एक्सप्लोरर

हल्द्वानी में रामलीला देखने आए वकील की गोली मारकर हत्या, सामने आई ये वजह

Haldwani Murder: पुलिस के अनुसार, उमेश और दिनेश के बीच पिछले कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा था. इस विवाद ने समय-समय पर परिवार के बीच तनाव बढ़ाया था.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार देर रात रामलीला मंचन के दौरान एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पूरनपुर नैनवाल निवासी 45 वर्षीय उमेश नैनवाल के रूप में हुई. जो लामाचौड़ क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे. हत्या का आरोप मृतक के तहेरे भाई दिनेश नैनवाल पर लगा है, और घटना के पीछे जमीन का पुराना विवाद बताया जा रहा है. 

ये मामला कमलुवागांजा थाना क्षेत्र का है, जहां रामलीला मंचन चल रहा था और सैकड़ों लोग इस धार्मिक आयोजन का आनंद ले रहे थे. इसी बीच, लामाचौड़ के रहने वाले उमेश नैनवाल की उसके ताऊ के बेटे दिनेश नैनवाल के साथ जमीन को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते दोनों की बीच झगड़ा तेज हो गया और दिनेश ने आवेश में आकर उमेश पर गोली चला दी.  

जमीन विवाद में चलाई गोली
गोली लगते ही उमेश खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा. इसके बाद रामलीला मंचन शामिल होने आए लोगों में अफ़रा-तफरी मच गई और वो इधर से उधर भागने लगे. पुलिस के अनुसार, उमेश और दिनेश के बीच पिछले कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा था. इस विवाद ने समय-समय पर परिवार के बीच तनाव बढ़ाया था. लेकिन, किसी को यह अंदेशा नहीं था कि यह झगड़ा इतना गंभीर हो जाएगा कि इसमें एक की जान चली जाएगी. 

बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों के बीच हाल ही में जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था. जिसके बाद दिनेश ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दिया है. 

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीमों को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. उमेश नैनवाल के अधिवक्ता होने के कारण वह समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे. उनकी इस तरह से हत्या ने लोगों को हिला कर रख दिया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

यूपी में MLAs की शिकायत पर एक्शन, अब नहीं होगी 'बेइज्जती',अधिकारियों करेंगे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget