एक्सप्लोरर

Uttarakhand: कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू हुई योजना होगी बंद, जानें- कितने बच्चों को मिली मदद?

उत्तराखंड में कोरोना संकट के दौरान अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए शुरू की गई वात्सल्य योजना को खत्म किया जा रहा है. अब इससे नए लाभार्थी नहीं जुड़ पाएंगे.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के दौरान अनाथ हुए बच्चों की देखरेख के लिए शुरू हुई खास योजना की मियाद इसी महीने पूरी होने वाली है. राज्य सरकार की वात्सल्य योजना (Vatsalya Yojana) की मियाद 30 जून को खत्म हो जाएगी. इस योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों (Orphan Childrens) को शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य खर्चों के लिए एक निश्चित धनराशि दी जाती है. इस योजना की अवधि 31 मार्च थी जिसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था, लेकिन अब यह समाप्त होने वाली है यानी कि अब नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे.

बढ़ाई गई अवधि में आए 1000 बच्चों के आवेदन

सरकारी आंकड़े के मुताबिक, विभाग को 31 मार्च तक 4057 बच्चों के आवेदन मिले थे जिनको परिजनों की कोरोना के कारण मौत हो गई थी. इन सभी अनाथ बच्चों को राज्य सरकार की ओर से सुविधा मुहैया कराई जा रही है. वहीं, जब सरकार की तरफ से वात्सल्य योजना की अवधि बढ़ाई गई तो इस दौरान 1000 और बच्चों के आवेदन सरकार को मिले हैं. इनकी फिलहाल जांच की जा रही है.

PM Kisan Yojana: जानिए- पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें eKYC रजिस्ट्रेशन, कहीं अटक न जाए अगली किश्त

मौजूदा आवेदनों की जांच कर दिया जाएगा

उधर, इस मामले पर बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि योजना की अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है. इसे अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. जिन बच्चों के आवेदन बढ़ी हुई अवधि के बीच आए हैं उनका परीक्षण किया जा रहा है और यदि वे सही पाए गए तो उनको लाभार्थी बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 31 मार्च तक कुल 4057 बच्चों का चुनाव किया गया है जिन्हें सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है. 

ये भी पढे़ं -

UP By-Election: रामपुर और आजमगढ़ सीट पर कल होगा मतदान, बीजेपी और सपा का होगा सियासी टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget